फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममेरी बहन से प्रेम करता था हत्यारा, बोला- वो किसी और की हो ये देख नहीं सकता, इसलिए मौत के घाट उतारा

Mon, 15 Feb 2021 07:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
बहराइच जिले के मझांव गांव में वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई पूरा करने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया। आरोपी के चेहरे पर हत्या के बाद भी कोई शिकन नहीं थी।
विज्ञापन

2 of 5
मर्डर - फोटो : amar ujala
जेल जाते समय वह बोला कि जो मेरी नहीं होगी, उसे मैं अपने सामने किसी और का होते नहीं देख सकता। इसलिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी हत्यारे को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उर्रा निवासी शिवशंकर का मझांव गांव की रहने वाली ममेरी बहन राधिका से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वैलेंटाइन डे पर उसने अपनी प्रेमिका को विश करने के लिए फोन किया तो फोन बिजी था। इसी बात को लेकर दोनों में नोकझोंक हुई।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
बात इतनी बढ़ गई कि प्रेमी ने प्रेमिका को मौत के घाट उतारने की ठान ली और रविवार देर शाम किसी के न होने पर प्रेमिका के घर पहुंच कर गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे मोतीपुर थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि मृतक बेटी के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसके चेहरे पर बिल्कुल शिकन नहीं थी। वह बोला कि मैं उससे बहुत प्यार करता हूं। मेरे सामने वह किसी और की हो जाए, यह मुझे बिल्कुल पसंद नहीं। इसलिए उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी हत्यारे को जेल भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें