आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार देर रात मोहनपुरी में फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी गई थी। तीन आरोपी तनुज निवासी सम्राट कॉलोनी, श्रीराज निवासी मोहनपुरी और संदीप निवासी थापरनागर गिरफ्तार किए गए थे। तीनों से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की ऑनलाइन डीलिंग होती थी। इन आरोपियों से 415 फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बरामद हुई थी। पुलिस का दावा कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने का धंधा वह तीन माह से कर रहे थे।