फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कैसे हुई वारदात, नहीं सुलझ पाई दो गोलियों की गुत्थी, तस्वीरें

Sun, 05 Feb 2017 12:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
लखनऊ में जयदीप सरकार हत्याकांड पुलिस के लिए पहेली बन गया है। सीन क्रिएट करने और काफी कोशिशों के बाद भी मामला सुलझ नहीं सका है।
विज्ञापन

2 of 6
महानगर में डॉ. जयदीप सरकार की हत्या के मामले में पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शनिवार दोपहर वारदात को खुदकुशी मानते हुए घटना का नाट्य रूपांतरण किया।
विज्ञापन

3 of 6
डॉ. सरकार की जगह उनके भतीजे कान्हा को छत पर बैठाया गया। उसके बायें हाथ में पिस्टल पकड़ाकर पहले बायीं कनपटी और फिर माथे के बीच निशाना साधने का बारीकी से निरीक्षण किया गया। पिस्टल पकड़ने, गोली चलाने और फिर पिस्टल माथे के बीच लगाने के दौरान हाथों की गतिविधियों को देखा गया।

4 of 6
नाट्य रूपांतरण के बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट्स यह अंदाजा लगा रहे हैं कि डॉ. सरकार ने पहले बायीं कनपटी पर गोली मारी, फिर माथे पर निशाना लगाया। हालांकि, एक गोली सिर के आरपार होने के छह-सात सेकंड बाद दूसरी गोली माथे पर मारने की गुत्थी सुलझ नहीं सकी।
विज्ञापन

5 of 6
डॉ. जयदीप सरकार के पिता डॉ. एआर सरकार को नहीं पता था कि फोरेंसिक और पुलिस की टीम घटना का नाट्य रूपांतरण करने आई है। उन्होंने कमरे में बेटे डॉ. सुदीप और पोते कान्हा को नहीं देखा तो ढूंढने लगे। इसी बीच छत पर टीम की मौजूदगी देखकर वह वहां आ गए। बेटे जयदीप की जगह पोते कान्हा को पूरा घटनाक्रम दोहराते हुए देखा तो उनकी आंखें नम हो गईं। वह खुद को संभाल नहीं पा रहे थे। किसी तरह उन्हें समझाकर अपने कमरे में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डॉ. सरकार के घर फोरेंसिक टीम आने की जानकारी पाकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। इलाकाई लोगों ने कहा कि  फोरेंसिक टीम ने अगर सही जांच की तो डॉ. सरकार की मौत का राज सामने आ जाएगा। सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच में बहुत सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें