फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की ख्वाहिश पर टीवी पर वापसी कर रही ये कलाकार

Sat, 04 Feb 2017 03:39 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
तस्नीम शेख - फोटो : demo pic
एक विवाह ऐसा भी टीवी शो के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंची इस कलाकार ने बताया कि बेटी की बड़ी तमन्ना है कि वो अपनी मां को टीवी पर देखे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

2 of 6
तस्नीम शेख - फोटो : amar ujala
अनुभवी कलाकारों के साथ काम करना सभी को कुछ न कुछ सिखाता है। सभी एक दूसरे की वर्किंग स्टाइल को सीखते हैं। टीवी शो एक विवाह ऐसा भी के प्रमोशन को लेकर बृहस्पतिवार को लखनऊ पहुंचे टीवी कलाकारों के साथ आईं तस्नीम शेख ने ये बात पत्रकारों से शेयर की उन्होंने बताया कि इस सीरियल में कोई 15 साल का अनुभवी है तो कोई 25-30 साल का। 
विज्ञापन

3 of 6
तस्नीम शेख - फोटो : amar ujala
टीवी सीरियल की बारीकियों से चप्पा-चप्पा रूबरू है। ऐसे में ग्रुप सीन में एक दूसरे की देखादेखी के दौरान हम सब साथ सीखते रहते हैं। 6 फरवरी से टेलीकास्ट होने जा रहे इस शो के प्रमोशन के लिये सोनाली निकम और अभिषेक मलिक भी मौके पर मौजूद रहे। 

4 of 6
तस्नीम शेख - फोटो : demo pic
इंडस्ट्री में 17 साल बिता चुकी और 7 साल की बच्ची टिया की मां तस्नीम ने बताया कि वह लंबे समय के बाद कमबैक कर रही हैं, लेकिन इतने सशक्त रोल के साथ जिसे कोई भी मना नहीं कर सकता था। अपने बेटे के लिये विधवा बहू और वो भी बच्चे व सास के साथ। 
विज्ञापन

5 of 6
तस्नीम शेख - फोटो : amar ujala
सीरियल में विधवा बहू का किरदार निभा रही सोनाली ने बताया कि 3 साल के छोटे से कॅरिअर के बाद इस स्क्रिप्ट के साथ शूट करना चैलेंजिंग है। बीते नवंबर में एक सीरियल शूट के लिये लखनऊ आ चुकीं सोनाली ने बताया कि उन्हें यहां की रफ्ता-रफ्ता जिंदगी काफी पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनाली न‌िकम - फोटो : demo pic
अपनी एअर होस्टेस रह चुकी मां से बहुत कुछ सीखने वाली सोनाली ने बताया कि इस किरदार के अलावा कई प्रोजेक्ट फिलहाल पाइपलाइन में है। अभिषेक ने बताया कि शो में अन्य अदाकारों से महज अब तक शूट हुए 20 एपिसोड में बहुत ही कुछ सीखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें