ये पूर्वोत्तर रेलवे के मंहुवाडीह स्टेशन और क्रॉसिंग की फोटो है। यहां दोनों तरफ पटरियां हैं और लगातार ट्रेन आती जाती रहती हैं। इस मोहल्ले में खेल के मैदान नहीं हैं इसलिए युवा खिलाड़ी रोजाना पटरियों के बीच जगह पर खेलने में जुट जाते हैं। ट्रैक यहां रन रोकने और आउट करने की भागदौड़ में कब हादसा हो जाए इसका कोई भरोसा नहीं। रेलवे सुरक्षाकर्मी कभी-कभार इन्हें यहां से भगा देते हैं लेकिन इनकी सुरक्षा को लेकर आज तक कोई गंभीर कदम नहीं उठाया गया। (सभी फोटो: सुनील कुमार सिंह अमर उजाला, वाराणसी)