फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया आईं, वरुण आए पर नहीं आए राहुल गांधी?

विज्ञापन
1 of 8
राहुल गांधी का इंतजार उनका संसदीय क्षेत्र कर रहा है। राहुल के छोटे भाई वरुण गांधी अमेठी से लगे संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर जरूर पहुंचे। हां इसके पहले सोनिया जरूर यहां आ चुकी हैं।
विज्ञापन

सोनिया आईं, वरुण आए पर नहीं आए राहुल गांधी?

2 of 8
वरुण गांधी बुधवार को अपने दो दिवसीय दौरे के लिए सुल्तानपुर पहुंचे। वहां उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही सुल्तानपुर जिले के लोगों की अलग पहचान होगी। उन्हें यह बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि वह अमेठी के बगल में रहते हैं।

विज्ञापन

सोनिया आईं, वरुण आए पर नहीं आए राहुल गांधी?

3 of 8
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा कि वे देश के शायद पहले ऐसे सांसद हैं जिनकी सांसद निधि जनता के प्रस्ताव पर खर्च हो रही है। अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन उन्होंने मंगलवार को लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में अपनी निधि से बने पांच मार्गों का लोकार्पण किया।

सोनिया आईं, वरुण आए पर नहीं आए राहुल गांधी?

4 of 8
वरुण गांधी ने कहा कि सांसद निधि जनता की होती है। मैने तय किया है कि जनता ही क्षेत्र की जरूरतों को तय करे कि कौन सा कार्य जरूरी है। अभी तक जनता के प्रस्ताव पर उनकी सांसद निधि खर्च की गई है।
विज्ञापन

सोनिया आईं, वरुण आए पर नहीं आए राहुल गांधी?

5 of 8
बूधापुर, नरेंदापुर, हनुमानगंज समेत 15 कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब चुनाव का समय नहीं है। रिश्ते राजनीति से ऊपर होते हैं। अब समय है कि रिश्ते बनाकर क्षेत्र का विकास किया जाए। कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

सोनिया आईं, वरुण आए पर नहीं आए राहुल गांधी?

6 of 8
यह अलग बात है कि वरुण गांधी ने अपने दो दिवसीय दौरे पर उन किसानों से मिलने की कोई कोशिश नहीं की जो बेमौसम हुई बारिश से बुरी तरह से प्रभावित हैं। और राहुल गांधी भी उनसे मिलने के लिए नहीं पहुंचे। राहुल गायब हैं और यह पता नहीं है कि वह हैं कहां?
विज्ञापन

सोनिया आईं, वरुण आए पर नहीं आए राहुल गांधी?

7 of 8
इसके उलट सोनिया गांधी ने कुछ ‌दिन पहले ही अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली का दौरा करके उन किसानों से मुलाकात की थी जो बेमौसम हुई बारिश से प्रभावित हुए थे।

विज्ञापन

सोनिया आईं, वरुण आए पर नहीं आए राहुल गांधी?

8 of 8
सोनिया गांधी ने किसानों से मिलकर उन्हें इस बात का ढांढस बंधाया था कि वह किसानों के इस नुकसान में उनके साथ खड़ी हैं। रायबरेली से लौटकर सोनिया गांधी ने यूपी के सीएम अखिलेश यादव को चिट्ठी भी लिखी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें