फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने छीन ली महिलाओं के होठों की लाली, लिपस्टिक समेत दूसरे कलर कॉस्मेटिक में 70 फीसदी की गिरावट

Sat, 27 Jun 2020 04:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
सुंदरता जब दिखाई न दे तो किस काम की। यही वजह है कि कोरोना काल में मास्क लगाने की मजबूरी के चलते महिलाओं ने लिपस्टिक से दूरी बना ली है। इसके चलते लिपस्टिक सहित दूसरे कलर काॅस्मेटिक की बिक्री में 70 फीसदी की गिरावट आई है। लिपस्टिक व नेल पॉलिश की बिक्री घटने की दूसरी वजह महिलाओं को इनका डेमो न दिखा पाना भी है। हालांकि स्किन केयर कॉस्मेटिक के जरिये बाजार पटरी पर लौट रहा है और अब 75 फीसदी महिला ग्राहक बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचने लगी हैं। कॉस्मेटिक बाजार का पूरा दारोमदार दो तरह के आइटम पर निर्भर होता है। इसमें एक कलर काॅस्मेटिक है तो दूसरा स्किन केयर काॅस्मेटिक। स्किन केयर के कास्मेटिक में स्किन क्रीम, लोशन, फाउंडेशन व दूसरे आइटम आते हैं। ये उत्पाद अब पूर्व की भांति बाजार में बिकने लगे हैं। वहीं कलर कॉस्मेटिक लिपस्टिक, नेल पॉलिश व अन्य उत्पाद 30 फीसदी ही बिक रहे हैं। इनकी बिक्री में गिरावट एक दूसरा कारण यह भी है कि इन्हें लेने से पहले महिलाएं डेमो करके देखती हैं। कोरोना के डर से यह संभव नहीं हो पा रहा है। हालांकि रिटेल कारोबारियों ने नेल पॉलिश का डेमो दिखाने के लिए नकली नाखून की व्यवस्था की है, इसी तरह लिपस्टिक के डेमो के लिए कंपनियां विकल्प के इंतजाम में लगी हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
कलर कॉस्मेटिक के प्रोडक्ट
कलर कॉस्मेटिक के प्रोडक्ट में लिपस्टिक, नेल पॉलिश, फाउंडेशन, आईलाइनर, मस्कारा, फेश हाइलाइटर, काजल, आई शैडो आदि आते हैं, जो 30 फीसदी ही बिक रहे हैं। अमीनाबाद के होलसेलर विनोद अग्रवाल ने बताया कि महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए आर्टिफिसियल तरीके से जिन प्रोडक्ट के जरिये अपने चेहरे में बदलाव करती वे सभी कलर कॉस्मेटिक की श्रेणी में आते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
सरोज सक्सेना - फोटो : amar ujala
सुहाग के आइटम की बिक्री पर असर नहीं
सुहाग के आइटम बिंदी, सिंदूर आदि की सेल पर कोई असर नहीं है। जितनी सेल लॉकडाउन से पहले थी, उतनी ही अब है। इसके कारण रूटीन में जो इनकम हो रही थी, उसका सिलसिला शुरू हो चुका है। इससे कॉस्मेटिक कारोबार भी धीरे-धीरेे पटरी पर आ रहा है। - सरोज सक्सेना, रिटेलर खदरा सीतापुर रोड 
 

4 of 6
बबिता अग्रवाल - फोटो : amar ujala
मेकअप कर टिक टॉक पर कर रहीं पोस्ट 
लॉकडाउन और अनलॉक के दौरान महिलाओं का घर से बाहर निकलना कम हुआ है, लेकिन मेकअप के प्रति क्रेज कम नहीं हुआ। यही वजह रही कि कई महिलाओं ने घर में रहकर मेकअप किया और वीडियो टिक टॉक पर पोस्ट कर दी। ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं। - बबीता अग्रवाल, होलसेलर चिनहट
 
विज्ञापन

5 of 6
सीमा सिंह - फोटो : amar ujala
लिपस्टिक की बिक्री सबसे ज्यादा प्रभावित  
लॉकडाउन के बाद कॉस्मेटिक का स्किन केयर कारोबार तो पटरी पर लौट आया है, महिलाएं अब श्रृंगार की जरूरत के आइटम खरीद रही हैं, लेकिन कलर कॉस्मेटिक लिपस्टिक व नेल पॉलिश से परहेज कर रही हैं। इसमें लिपस्टिक तो 70 फीसदी बिकना बंद हो चुकी है। इससे कारोबार बहुत प्रभावित है।- सीमा सिंह, रिटेलर जानकीपुरम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतिमा सिंह - फोटो : amar ujala
डेमो पर निर्भर कारोबार
कलर कॉस्मेटिक का कारोबार पूरी तरह डेमो पर निर्भर है। खास तौर पर लिपस्टिक और नेल पॉलिश खरीदने से पहले महिलाएं डेमो जरूर देखती हैं। अब कोरोना संक्रमण के डर से महिलाएं न तो डेमो कराना चाहती और न ही कारोबारी इसे करने में रुचि दिखा रहे हैं। - प्रतिमा सिंह, रिटेलर खरगापुर गोमती नगर विस्तार
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें