राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को बादल डेरा तो डाले रहे, पर जमकर बरसे नहीं। ऐसे में बारिश की आस लगाए लोग उमस से परेशान रहे। यही हाल शनिवार को भी रहा। हालांकि, मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने की बात कही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी शुरुआत है।