Coronavirus
- फोटो : पीटीआई
सभी जरूरी घोषणाओं के साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने अपील की है कि घबराएं नहीं, व्यापारी जमाखोरी न करें, हमारे पास पर्याप्त खाद्यान्न हैं। कहीं भी भीड़-भाड़ न करें, संक्रमण न होने दें। सीएम ने आगे कहा कि दुकानों में लाइन न लगाएं, जो जरूरी हो वही लेने जाएं, किसी भी चीज की किल्लत नहीं होने देंगे। वह बोले अनावश्यक जमा करने की प्रवृत्ति से बचिए। इस वायरस से लड़ने में आप सबकी सहभागिता जरूरी है, सहयोग करें। जनता कर्फ्यू का आह्वान है, कृपया घरों में रहें, सभी घर में कैद रहें। हम 22 मार्च को मेट्रो, बसें, सिटी बसें बंद कर रहें हैं।