इन दिनों चाहे आम हो या खास हर किसी पर छपने और दिखने का रोग लगा हुआ है। कोई मीडिया में बने रहने के लिए बयान देता है तो कोई सोशल मीडिया पर चर्चा पाने के लिए हर जतन करता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अब इन साहब को ही ले लीजिए। पास में असलहा रख सबकुछ भूल बस फोटो सेशन में बिजी है। इन्हें अपने पास रखे असलहों की भी कोई फिक्र नहीं हैं। बस... इसी कोशिश में हैं कि टशन में दिखें।
विज्ञापन
3 of 5
इन्होंने अलग-अलग पोज दिए। इनके अंदाज से लग रहा है कि ये खुद को दबंग के चुलबुल पांडेय (फिल्म में ये किरदार सलमान खान ने निभाया था।)से कम नहीं समझ रहे हैं। इनकी तस्वीरें वाट्स एप पर बड़ी शेयर हो रही हैं।
4 of 5
राम नरेश यादव
वैसे पुलिस की बात करें तो उनकी उपलब्धियों और अच्छाइयों की चर्चा कम ही होती है। ज्यादातर खराब कानून व्यवस्था और आम नागरिक से सख्ती को लेकर उनकी चर्चा होती है। ऐसे में इनका बेफिक्र अंदाज लोगों को एक और बार पुलिस के रवैये पर सवाल उठाने का मौका दे रहा है।