फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी 2.0 का शपथग्रहण: हर तरफ जश्न का माहौल, जोश में भाजपा कार्यकर्ता, देखें- कैसा है पार्टी मुख्यालय का माहौल

Fri, 25 Mar 2022 03:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की दोबारा शपथ ले रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में हो रहा है। इसके लिए पूरे शहर को सजाया गया है। भाजपा मुख्यालय से लेकर इकाना स्टेडियम तक हर जगह त्योहार जैसा माहौल है।

शपथ ग्रहण का साक्षी बनने के लिए पूरे प्रदेश से भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में आए हुए हैं। पार्टी मुख्यालय में गहमागहमी का माहौल है। कार्यकर्ता समारोह स्थल पर जाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मुख्यालय में रहकर ही टीवी पर शपथ ग्रहण समारोह देखेंगे।

यहां देखें माहौल की तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के चौराहों पर जगह-जगह लोककलाकार प्रस्तुति दे रहे हैं और जश्न जैसा माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
भाजपा मुख्यालय में शपथ ग्रहण दिखाने के लिए टीवी स्क्रीन्स का इंतजाम किया गया है। यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
समारोह के कारण शहर में जगह-जगह जाम लग गया है। प्रदेश के हर जिले से भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में लखनऊ आए हुए हैं। हालांकि, यातायात पुलिस ने अपनी क्षमता से पूरी इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : amar ujala
योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए करीब दो बजे मुख्यमंत्री कार्यालय से निकले और स्टेडियम पहुंचे। तीन दशकों बाद यह पहली बार हुआ है जब प्रदेश में एक पार्टी की सरकार रिपीट हो रही है। यह कीर्तिमान योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा ने हासिल किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें