फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से छूटते ही मनाया ऐसा जश्न कि बाबू सिंह पर फिर केस दर्ज

विज्ञापन
1 of 7
जेल से छूटने के बाद पहली बार लखनऊ आए एनआरएचएम घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा के स्वागत में उनके समर्थकों ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त कर दी।
विज्ञापन

जेल से छूटते ही मनाया ऐसा जश्न कि बाबू सिंह पर फिर केस दर्ज

2 of 7
करीब सौ गाड़ियों का काफिला जिधर से गुजरा, उधर ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। इससे बेफिक्र समर्थक हजरतगंज चौराहे पर आतिशबाजी में मस्त रहे।
विज्ञापन

जेल से छूटते ही मनाया ऐसा जश्न कि बाबू सिंह पर फिर केस दर्ज

3 of 7
जाम में डीएम-एसएसपी भी फंस गए। स्वागत समारोह के काफी देर बाद जाकर ट्रैफिक व्यवस्था पटरी पर आ सकी। इस मामले में गंज चौराहे पर पिकेट ड्यूटी कर रहे सिपाही बुद्धिलाल ने हजरतगंज थाने में देर रात बाबूसिंह व उनके डेढ़ सौ समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

जेल से छूटते ही मनाया ऐसा जश्न कि बाबू सिंह पर फिर केस दर्ज

4 of 7
इंस्पेक्टर हजरतगंज विजयमल यादव ने बताया कि कुशवाहा का काफिला चौक से डालीगंज पुल होते हुए शाम 4 बजे गंज चौराहा पहुंचा। इससे चौराहे के चारों तरफ जाम लग गया।
विज्ञापन

जेल से छूटते ही मनाया ऐसा जश्न कि बाबू सिंह पर फिर केस दर्ज

5 of 7
विधानसभा मार्ग, अशोक मार्ग, पार्करोड, महात्मा गांधी मार्ग से परिवर्तन चौक, डालीगंज छत्तेवाला पुल समेत शहर के बड़े हिस्से में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई।
विज्ञापन

जेल से छूटते ही मनाया ऐसा जश्न कि बाबू सिंह पर फिर केस दर्ज

6 of 7
विभिन्न थानों व चौकियों के साथ ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए कुशवाहा व उनके समर्थकों से हटने का अनुरोध करती रहे, लेकिन वे नहीं हटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल से छूटते ही मनाया ऐसा जश्न कि बाबू सिंह पर फिर केस दर्ज

7 of 7
करीब दो घंटे तक लगे जाम में विभिन्न स्थानों पर कई एंबुलेंस भी फंस गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें