अमेठी के एक गांव में सरसों के खेत में एक लाश मिलने से सनसनी मच गई। लाश की शिनाख्त 13 साल के बच्चे के रूप में की गई है जो 12 दिसंबर से लापता था। बच्चे की लाश बेहद बुरी हालत में मिली है जिसको देखकर नरबलि की आशंका जताई जा रही है। उसके दोनों हाथ कटे हैं, सिर के बाल छिले हैं, गला रेता गया है और पेट पर भी जलने के निशान हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
हत्या
- फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक जामों थाने के पूरे मुराई हरगांव के रहने वाले रामराज मौर्या का बेटा चंद्रप्रकाश 12 दिसंबर को अपने मामा की बारात से लापता हो गया था।
विज्ञापन
3 of 5
हत्या
- फोटो : amar ujala
आज (शनिवार) सुबह बच्चे की लाश इसी गांव के सरसों के खेत में मिली।
4 of 5
हत्या
- फोटो : amar ujala
बच्चे के दोनों हाथ कटे हैं और सिर पर बाल भी नहीं हैं। बच्चे की बलि दी जाने की आशंका जताई जा रही है।
बच्चे की पिता की तहरीर पर गांव के रामदेव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मृत बच्चे के पिता और रामदेव के बीच जमीनी रंजिश थी।