फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के नाले में मिले हजार-पांच सौ के नोट, निकालने के लिए कूदे लोग: तस्वीरें

Sat, 24 Dec 2016 10:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 12
राजधानी लखनऊ के कुकरैल नाले में शुक्रवार सुबह 1000-500 के नोट मिले। कूड़ा बीनने वालों ने नोट उतराते देखे तो नाले में कूद पड़े। बात फैलते ही भीड़ जमा हो गई। कड़ाके की सर्दी और गंदे पानी की परवाह किए बगैर बच्चे-बूढ़े सब नाले से नोट निकालने में जुट गए। भनक लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पर, नोट लूटने वाले भाग निकले। देखें तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 12
इलाके की झोपड़पट्टी में दिन भर चले सर्च ऑपरेशन में 2.27 लाख रुपये बरामद हुए। एक हजार व पांच सौ के पुराने नोटों को बैंक में जमा करने में अब सिर्फ आठ दिन का समय है। उसमें भी दो दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। माना जा रहा है कि खपाने का कोई रास्ता नजर नहीं आने पर नाले में नोटों को फेंका गया। नाले से बटोरे नोट लेकर भागे लोगों के साथ ही कालेधन को फेंकने वाले का पता लगाने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

3 of 12
गाजीपुर थाने के सर्वोदयनगर स्थित कुकरैल नाले के पास झोपड़पट्टी में रहने वाले कुछ लड़के शुक्रवार सुबह कूड़ा बीनने निकले। बजबजाते नाले में एक हजार व पांच सौ के पुराने नोट उतराते देख लड़कों ने पानी में छलांग लगा दी। हाथ आई नोटों की गड्डी लेकर भागने लगे। झोपड़पट्टी में रहने वालों ने शोरशराबा सुना। किसी बच्चे के डूबने की आशंका के चलते दौड़े।

4 of 12
नाले में नोट बहते देख खुद को रोक न सके। बच्चों के साथ जवान और बूढ़ों ने छलांग लगानी शुरू कर दी। इसकी भनक लगने पर एएसपी ट्रांसगोमती दुर्गेश कुमार, सीओ महानगर विशाल विक्रम सिंह व सीओ गाजीपुर दिनेश पुरी इंदिरानगर, गाजीपुर व महानगर थाने की पुलिस लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 12
कोई जेबों में ठूंसकर तो कोई मुट्ठी भींचे भागा
नोटों की तलाश में नाला खंगालने में जुटे लोग घेराबंदी होते देख भागने लगे। किसी ने नोटों के बंडल जेब में ठूंसकर दौड़ लगाई तो कोई हजार व पांच सौ के पुराने नोट मुट्ठी में भींचे भागा। तीनों थानों की पुलिस ने पूरा इलाका घेरकर झोपड़पट्टी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। (पुल के ऊपर से गुजर रहे लोग भी हलचल देखकर रुक गए।)
विज्ञापन

6 of 12
घरों और जेबों की तलाशी में मिले 2.27 लाख
एएसपी दुर्गेश कुमार ने बताया कि इंदिरानगर थाने की टीम ने असमिया बस्ती के कई घरों की तलाशी में एक लाख 17 हजार पांच सौ रुपये तो महानगर पुलिस ने 1.06 लाख रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

7 of 12
वहीं, गाजीपुर थाने के पुलिसकर्मियों ने दौड़े चले जा रहे एक लड़के की जेब से 45 सौ रुपये बरामद किए। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने नाले से निकलकर भाग रहे जैदुल इस्लाम को पकड़कर छह हजार रुपये बरामद किए। हजार व पांच सौ के नोटों पर गंदगी लगी थी। उससे अन्य लोगों के बारे में पूछताछ करके सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

8 of 12
नहाकर निकले तो पकड़े गए, कई गायब
नोटों के लालच में नाले में कूदे लोग पुलिस को आते देख भागने लगे। नाले से निकाले नोटों को सुरक्षित स्थान पर छिपाने के बाद नहाया और जायजा लेने निकले। इस तरह पुलिस ने नाले में कूदने वाले लोगों को चिह्नित किया और हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पता चला कि झोपड़पट्टी में रहकर कूड़ा बीनने का काम करने वाले कई लोग नाले से निकाले नोटों के साथ गायब हैं। इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। (पैसे निकलवाते पुलिसकर्मी।)

9 of 12
खाली हाथ नजर आए लोगों से कराई नाले में तलाश
जो खाली हाथ मौके पर मिले पुलिस अफसरों ने काफी देर तक उनसे नाला खंगलवाया। गंदगी में लिपटे दो-चार गले नोट मिले। उन्हें कब्जे में लिया गया। इलाके से लापता लोगों की सूची तैयार कराई जा रही है।

10 of 12
काला धन नाले में फेंकने वाले की तलाश
एसएसपी मंजिल सैनी ने एएसपी दुर्गेश कुमार को इलाके के लोगों द्वारा नाले से निकाले गए नोटों की बरामदगी के साथ कुकरैल नाले में काला धन फेंकने वाले की तलाश के आदेश दिए हैं।

11 of 12
इंदिरानगर, गाजीपुर व महानगर थाने की टीमें बनाकर विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रानिक सर्विलांस व अन्य तरीकों से सुराग लगाने को कहा है। फिलहाल झोपड़पट्टी में रहने वाले 12 असमिया व सात गद्दी परिवारों से तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन

12 of 12
झोपड़ियों में सर्च अभियान चलाती पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें