लखनऊ में चिनहट के मल्हौर स्टेशन के पास मंगलवार देर रात करीब 11 बजे एक युवक ने युवती पर ब्लेड से हमला कर दिया और उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गया। खून से लथपथ युवती को सड़क पर गिरा देख राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, बुधवार को मल्हौर ओवरब्रिज पर आरोपी अरहान उर्फ अमन पुत्र जमाल अहमद निवासी बालागंज को गिरफ्तार कर लिया गया है।