फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः बीच शहर से बीएमडब्ल्यू-ऑडी समेत 8 लग्जरी कारें ले उड़े चोर, व्यापारियों में आक्रोश

Wed, 06 Nov 2019 03:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
चोरी की सूचना के बाद कार बाजार में जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में महानगर स्थित कनक कार सेल्स से सोमवार देर रात चोर ऑडी, बीएमडब्ल्यू समेत आठ एसयूवी और लग्जरी कारें उड़ा ले गए। घटनास्थल से महज 500 मीटर पर पुलिस थाना है। कार मालिक की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शातिर कार बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी तोड़ ले गए। उधर, वारदात से गुस्साए व्यापारियों ने मंगलवार को हंगामा किया। चेतावनी दी कि 48 घंटे में वारदात का खुलासा न हुआ तो प्रदर्शन करेंगे। लखनऊ-अयोध्या रोड स्थित बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन के पास कनक कार सेल्स है। इसमें महानगर सेक्टर-बी निवासी करन गुप्ता, अलीगंज के आलोक सचान और वैशाली अपार्टमेंट निवासी कासिफ साझेदार हैं। सोमवार रात करीब दो बजे कार बाजार में ताला तोड़कर घुसे चोरों ने आठ कारें उड़ा दीं। वारदात की जानकारी सुबह आठ बजे सफाई करने पहुंचे कर्मचारी को हुई। उसने तत्काल कासिफ और करन को सूचना दी। दोनों मालिकों की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची।

 
विज्ञापन

2 of 7
कार बाजार में वारदात - फोटो : अमर उजाला
दो घंटे में पार कर दीं आठ कारें
पुलिस के मुताबिक वारदात रात दो से चार बजे के बीच की है। हैरानी इसकी है कि दो घंटे में आठ कारें चोरी हो गईं और इलाके में किसी को भनक नहीं लगी। चोर परिसर से ऑडी, बीएमडब्ल्यू, इंडीवर, दो इनोवा क्रिस्टा, दो आई-20 और एक फार्च्यूनर उड़ा ले गए। कार बाजार के मालिकों के मुताबिक कारों की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

3 of 7
कार बाजार में वारदात - फोटो : अमर उजाला
स्टेशन पर रातभर रहती है चहलकदमी
वारदात स्थल के सामने बादशाह नगर स्टेशन है। यहां रातभर चहलकदमी रहती है। वहीं, सामने चंद कदमों की दूरी पर बादशाहनगर पुलिस चौकी है। ऐसे में इतनी आसानी से वारदात को अंजाम दे पाना लोगों को गले नहीं उतर रहा है। वहीं, कार बाजार के  ठीक पीछे सचिवालय कॉलोनी का बड़ा परिसर है। इसमें पुलिस, प्रशासन के अधिकारी रहते हैं। ऐसे में महानगर पुलिस की गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उधर, वारदात की जानकारी होने के बाद से ही इंस्पेक्टर महानगर अपनी गलतियां छिपाने में जुट गए।

4 of 7
कार बाजार में वारदात - फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
घटना की सूचना पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने गश्त पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस टीम सिर्फ व्यापारियों को परेशान कर रही है। थाने से महज आधा किमी की दूरी पर इस वारदात में पुलिस की लापरवाही साफ दिख रही है। उन्होंने पुलिस को 48 घंटे का समय देते हुए चेतावनी दी कि यदि इतने समय में खुलासा नहीं होगा तो व्यापारी आंदोलन करेेंगे। इस दौरान मो. अफजल, अनिरूद्ध  निगम, मो. फुकरान, ज्ञानेन्द्र उपाध्याय, मसीह उज जमा गांधी, विनोद सोनी, मो. रिजवान, मो. आदिल, मो. आमिर थे। एएसपी राजेश श्रीवास्तव ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द वारदात का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
कार बाजार में खड़ी गाड़ियां। - फोटो : amar ujala
मनपसंद गाड़ियां ले गए
एएसपी ने बताया कि कार बाजार में 22 गाड़ियां खड़ी थीं। चोरों ने आराम से अपनी पसंद की कारें चुनीं। इसके बाद आड़ी-तिरछी खड़ी अन्य गाड़ियों को आगे-पीछे कर रास्ता बनाया। कासिफ के मुताबिक सुबह जब वे लोग मौके पर पहुंचे तो गेट के पास खड़ी डस्टर, ऑडी क्यू-7 और स्कोडा की चाबी बाहर पड़ी थी। इससे साफ है कि चोर अपनी पसंद की गाड़ियां ले जाना चाहते थे।
विज्ञापन

6 of 7
गेट के पास पड़ी गाडियों की चाबी - फोटो : अमर उजाला
तीन संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ जारी
पुलिस के मुताबिक 12 स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हाथ लगी है। इनमें तीन संदिग्ध युवक दिख रहे हैं। पुलिस  इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, राजधानी के बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर बने टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए हैं। इनमें कारों के बाहर न जाने का सुराग मिला है। पुलिस को आशंका है कि शातिर राजधानी के बाहर जाने को उन रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं जिन पर टोल प्लाजा नहीं है। इन रास्तों पर नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कार बाजार में वारदात - फोटो : अमर उजाला
पुराने व नए कर्मचारी पुलिस के रडार पर
एएसपी के मुताबिक कार बाजार में सीसीटीवी कैमरा वाई-फाई से कनेक्ट है। इसकी जानकारी सिर्फ अंदर के लोगों को ही थी। ऐसे में संदेह है कि वारदात में कार बाजार का कोई पुराना या नया कर्मचारी शामिल है। उसने वाई-फाई को डिस्कनेक्ट कर कैमरे की डीवीआर चुरा ली।
तलाश में लगाई गईं 10 टीमें
एएसपी ट्रांसगोमती के मुताबिक वारदात के खुलासे के लिए 10 टीमों को लगाया गया है। कार बाजार के  पास वारदात के वक्त सक्रिय 50 मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। कुछ टीमों को राजधानी के सभी पार्किंग स्थल खंगालने में लगाया गया है। पूरे ट्रांसगोमती में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिंगर प्रिंट को शातिर चोरों की छाप से मिलाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें