चिनहट थाना क्षेत्र में चोरों ने मंगलवार रात एक आईएएस अफसर के बेटे-बहू के घर धावा बोला। इंटरलॉक काटकर घर में घुसे और दंपती को नशीले स्प्रे से बेहोश किया। नगदी, गहने व कीमती सामान बटोरने के बाद दरवाजा बाहर से बंद करके निकले। पोर्टिको में खड़ी कार भी ले उड़े। वारदात अंजाम देने के दौरान चोरों ने किचन में रखा दो लीटर दूध भी पी डाला।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक, गोमतीनगर विस्तार में एक वरिष्ठ आईएएस अफसर का बेटा निशांत रुद्र वन विभाग में कार्यरत अपनी पत्नी रेनू सिंह व परिवार के साथ रहता है। मंगलवार रात 11:30 बजे निशांत और रेनू बेडरूम में चले गए। निशांत की सलहज दो बच्चों के साथ प्रथम तल पर कमरे में सो रही थी।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : amar ujala
देर रात बदमाशों घर पर धावा बोला। कटर से इंटरलॉक काटकर चोरों ने घर में रखी सेफ व लॉकर खंगाले। उसमें से चार लाख से अधिक के गहने, रेनू की पर्स से छह हजार रुपये व अन्य कीमती सामान बटोरा। इससे पहले बदमाशों ने बेडरूम में जाकर नशीले स्प्रे से निशांत व रेनू को बेहोश कर दिया।
4 of 6
- फोटो : amar ujala
इत्मीनान से वारदात अंजाम देने के दौरान चोरों ने किचन में रखा दो लीटर दूध पी डाला। नगदी व गहने लेकर निकले बदमाशों ने बाहर से कुंडी लगाई और पोर्टिको में खड़ी निशांत की इंडिका कार स्टार्ट की। उसे लेकर फरार हो गए। (वारदात के बारे में जानकारी देता गृहस्वामी।)
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : amar ujala
निशांत का कहना है कि बुधवार सुबह 6:15 बजे जागा तो सिर में दर्द हो रहा था। सामान बिखरा देख रेनू को जगाया। बच्चों के कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। कमरा बाहर सेबंद होने पर उसने प्रथम तल पर सो रही सलहज व बच्चों को आवाज लगाई।
पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया और एक राहगीर की मदद से अपने घर के दरवाजे खुलवाए। घटनास्थल को लेकर गोमतीनगर व चिनहट पुलिस में सीमाविवाद होते देख निशांत रुद्र ने खुद को वरिष्ठ आईएएस अफसर का बेटा बताया। इस पर चिनहट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके तहकीकात शुरू की।