दवा और फलों का वितरण
गुलाला घाट पर शवों का अंतिम संस्कार कराने में लगे सफाई व लकड़ी ठेकी वाले कर्मचारियों को गुलाला घाट स्मारक समिति के अध्यक्ष हरीश चंद्र अग्रवाल और मंत्री रिद्धि किशोर गौड़ ने नियमित रूप से फल और दवाओं का वितरण करने का संकल्प लिया है। शुक्रवार को कर्मचारियों को विटामिन सी, जिंक, पैरासिटामॉल, ग्लूकॉन डी के साथ फलों का वितरण शुरू किया गया है। ऐसा आगे भी करते रहेंगे।