बाराबंकी शहर की आवास विकास कॉलोनी के एक मकान में मंगलवार को ललित किशोर गौड़ (40) उनकी पत्नी प्रीति (33), पुत्र प्रेम (12) और अकृत (8) के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ एसपी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
विज्ञापन
2 of 6
बाराबंकी में परिवार ने सामूहिक आत्महत्या की
- फोटो : अमर उजाला
पड़ताल में कमरे से सुसाइड नोट व वीडियो क्लिप मिली। उससे पारिवारिक संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि आर्थिक तंगी व पारिवारिक विवाद से परेशान होकर दंपती ने बच्चों के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। यह घटना आवास विकास कॉलोनी स्थित गजेंद्र सिंह के मकान में हुई।
विज्ञापन
3 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इस मकान के प्रथम तल पर किराए पर रहने वाले मऊ निवासी ललित किशोर गौड़ और उनकी पत्नी प्रीति, पुत्र प्रेम और अकृत के शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटके मिले। ललित व उनकी पत्नी प्रीति का शव कमरे में अलग-अलग स्थानों पर फंदे से लटके थे। दोनों बेटों का शव आंगन व किचन के पास बालकनी में फंदे से लटके थे। दोनों बच्चों के पैर कपड़े से बंधे थे। इससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि दोनों बच्चों की गला दबाकर मारने के बाद उनके शव लटकाए गए है।
4 of 6
मौके पर जांच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को घटनास्थल की जांच में कमरे में एलईडी टीवी में एक पेन ड्राइव लगी मिली। अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट टीवी की स्क्रीन पर चस्पा मिला है।
विज्ञापन
5 of 6
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
भाई से तीन दिन पहले फोन पर हुआ था विवाद
घटना की छानबीन के बाद शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि ललित किशोर गौड़ का भाई शोभित गौड़ व मां से पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद था। भाई से तीन दिन पहले ललित का मोबाइल फोन पर काफी विवाद हुआ था। ऐसी जानकारी ललित के पास मिले कागजात से मिली है।
बाराबंकी में परिवार ने सामूहिक आत्महत्या की
- फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट में लिखा-लावारिस में कराओ अंतिम संस्कार
पुलिस के मुताबिक ललित ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरा भाई व मां से लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। हम सबके शवों को परिवार के किसी भी सदस्य को न सौंपा जाए। पुलिस सभी शवों का लावारिस में अंतिम संस्कार करवाए। सुसाइड नोट में पति व पत्नी दोनों के हस्ताक्षर भी मिले हैं।