फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में सफर करने जा रहे हैं तो छाता लेकर जाएं, परिवहन मंत्री को ट्वीट के बाद हड़कंप

Thu, 02 Aug 2018 01:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
बस में छाता लेकर सवारी करते हुए - फोटो : amarujala
बारिश के मौसम में परिवहन निगम की जर्जर बस में सफर करने जा रहे हैं तो घर से छाता लेकर जाएं। पता नहीं कहां पर बारिश शुरू हो जाए और बस की छत टपकने लगे। मंगलवार को हैदरगढ़ से बाराबंकी जाने वाले यात्री इस समस्या से रूबरू हुए।
विज्ञापन

2 of 5
बस में छाता लेकर सवारी करते हुए - फोटो : amarujala
 यात्रियों ने बताया कि लखनऊ उपनगरीय डिपो की सीएनजी बस हैदरगढ़ से सवारी लेकर चली कि बीच रास्ते में बारिश होते ही छत से पानी टपकने लगा। जिन यात्रियों के पास छाता था वह तो बच गये, लेकिन अन्य यात्री बस के अंदर पानी-पानी हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
बस में छाता लेकर सवारी करते हुए - फोटो : amarujala
यात्रियों ने छाता लगाकर बस में सवारी करने की फोटो परिवहन मंत्री को ट्वीट की तो अफसर हरकत में आए। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि इस बस का संचालन बुधवार से रोक दिया गया है। वहीं अन्य बसों की भी जांच की जा रही है। 

4 of 5
बस में छाता लेकर सवारी करते हुए - फोटो : amarujala
वहीं शालीमार कंपनी नए आलमबाग बस अड्डे के उन छेदों को बंद नहीं कर पाई, जिनसे पानी टपक रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बस में छाता लेकर सवारी करते हुए - फोटो : amarujala
इसी बीच बुधवार को कैसरबाग बस अड्डा टपकने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें