यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां कब क्या बोल देंगे, ये किसी को नहीं पता। गुरूवार को फिर उन्होंने अपने अंदाज में गड़े मुर्दे उखाड़ दिए।
विज्ञापन
तस्वीरें: गड़े मुर्दे उखाड़े, चर्चा में आया 'पिल्ला' बयान
2 of 7
मौका था राजधानी के जलालपुर में नवनिर्मित अंडरपास के एप्रोच रोड के उद्घाटन कार्यक्रम का लेकिन लगता है आजम पहले ही सोच कर आए थे कि उन्हें फिर सुर्खियां बटोरनी हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: गड़े मुर्दे उखाड़े, चर्चा में आया 'पिल्ला' बयान
3 of 7
उद्घाटन के बाद लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने उस बयान को लेकर अपनी कहना शुरू किया जो कि लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। आजम ने कहा, 'मुसलमानों के घर में पिल्ले ही पैदा नहीं होते। विपक्षी दलों की सियासी सोच पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि किसी को पिल्ला और गद्दार न कहो।'
तस्वीरें: गड़े मुर्दे उखाड़े, चर्चा में आया 'पिल्ला' बयान
4 of 7
वहीं, उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर बयान देते हुए कहा कि कुछ लोगों ने पत्थर जुटाकर पार्क अपने लिए बनाए। उसमें अपनी मूर्ति भी लगा ली। इसमें लगा पर्स भी पत्थर का रहा। अब पर्स असली होता तो कुछ गरीबों का भला तो हो जाता।
विज्ञापन
तस्वीरें: गड़े मुर्दे उखाड़े, चर्चा में आया 'पिल्ला' बयान
5 of 7
उन्हें सुनने आने वालों की कमी नहीं थी। ऐसे में उन्होंने खुद की अच्छाई का बखान करते हुए कहा कि मैं बहुत ईमानदार हूं, मेरा सिर्फ एक ही अकाउंट है वो भी सैलरी अकाउंट।
विज्ञापन
तस्वीरें: गड़े मुर्दे उखाड़े, चर्चा में आया 'पिल्ला' बयान
6 of 7
आजम ने कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारे वजीर-ए-आजम ने कहा कि सभी को 20 लाख मिल जाएंगे। मैं पूछता हूं कि किसी को मिले क्या? फिर कटाक्ष करते हुए कहा कि सब्र रखिए। बादशाह का कहा झूठा नहीं हो सकता। एक दिन सबको मिलेंगे।