यूपी के कानपुर शहर में गुरुवार सुबह पांच बजे एक बड़ी कैमिकल फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई। कैमिकल से भरे हुए तीन गोदाम जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
यूपीः कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जहरीले रिसाव का खतरा
2 of 5
गुरुवार सुबह पांच बजे कानपुर चकेरी पोखर पुरवां स्थित एक कैमिकल की फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस आग से फैक्ट्री के तीन गोदाम जलकर खाक हो गए। साथ ही कैमिकल जलने से फैक्ट्री के अंदर कई धमाके भी हुए।
विज्ञापन
यूपीः कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जहरीले रिसाव का खतरा
3 of 5
इन तीनों गोदामों में भारी मात्रा में कैमिकल रखा हुआ था। आग से करोडों रुपए का कैमिकल तो जल ही गया। साथ ही इन कैमिकलों के जलने से इलाके में जहरीला रिसाव होने का भी खतरा बन गया है।
यूपीः कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जहरीले रिसाव का खतरा
4 of 5
सुबह पांच बजे लगी इस आग को बुझाने के लिए सुबह सात बजे से दमकल की 20 गाड़ियां जुटी हैं।
यूपीः कैमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जहरीले रिसाव का खतरा
5 of 5
फायर बिग्रेड के साथ ही पुलिस फोर्स और एम्बुलेंस भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। फैक्ट्री के अंदर कोई फंसा तो नहीं है अभी इस बात की जांच की जा रही है। फैक्ट्री के आसपास फ्लैट और घर भी बने हुए हैं।