फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक ने युवती से की छेड़छाड़, चलते वाहन से कूदी, फटा सिर, राहगीरों ने चालक को किया अधमरा

Fri, 15 Mar 2019 04:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
छेड़छाड़ - फोटो : amar ujala
लखनऊ में गोमतीनगर के रिवर फ्रंट के पास शुक्रवार दोपहर ऑटो में सवार युवती से चालक ने छेड़छाड़ की। विरोध किया तो रफ्तार और बढ़ा दी। युवती मदद के लिए चिल्लाई और लोहिया पथ पर चलती ऑटो से कूद गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने ऑटो को घेरकर रोका और चालक को पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं, कुछ लोगों ने चालक व ऑटो को नदी में फेंकने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक ऑटो चालक शराब के नशे में था। एक  राहगीर ने ऑटो चालक के खिलाफ युवती से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पीड़िता निजी अस्पताल में भर्ती है।



 
विज्ञापन

2 of 6
छेड़छाड़ - फोटो : amar ujala
चीख सुनकर राहगीरों की पड़ी नजर
इंदिरानगर निवासी युवती दवा लेने सिविल अस्पताल गई थी। वहां से घर जाने के लिए दोपहर करीब एक बजे वह ऑटो में बैठी। वीमेन पावर लाइन चौराहे पर पहुंचते ही चालक गोंडा के कटरा निवासी चालक कृष्ण कुमार द्विवेदी ने ऑटो गोमतीनगर की ओर मोड़ दिया। युवती ने इसका विरोध किया तो गति बढ़ा दी। गोमती नदी पर बने पुल पर ऑटो पहुंचा तो युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी चीख सुनकर राहगीरों की नजर पड़ी तो चालक ने क्षेत्राधिकारी गोमतीनगर कार्यालय के सामने से ऑटो को रिवर फ्रंट की तरफ मोड़ दिया। इसके बाद लोहिया पथ पर पहुंचते ही युवती चलती ऑटो से कूद गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

 
विज्ञापन

3 of 6
छेड़छाड़ - फोटो : amar ujala
समतामूलक से पावर लाइन चौराहे तक जाम
सड़क पर गिरकर युवती का सिर फट गया। वह खून से लथपथ सड़क  पर पड़ी थी। वहीं, मदद को आए राहगीरों ने पीछा कर ऑटो चालक को घेरकर रोका। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई की।
इससे पुल पर समतामूलक से वीमेन पावर लाइन चौराहे के बीच जाम लग गया। राहगीरों ने ही पुलिस कंट्रोल रूम और युवती के परिवारीजनों को सूचना दी। जब तक पुलिस पहुंची लोगों ने चालक को अधमरा कर दिया। कुछ लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की तो हंगामा शुरू हो गया।

4 of 6
छेड़छाड़ - फोटो : amar ujala
पुलिस के आने में देरी पर भड़के लोग
छेड़खानी की वारदात से लोग बेहद नाराज थे। वहीं, जब पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची तो लोग भड़क उठे। आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी करते हुए पुल पर जाम लगा दिया। इसी बीच पहुंची गौतमपल्ली की पीआरवी और थाने की पुलिस लोगों को किसी तरह शांत कराने की कोशिश करने लगी। हालात ऐसे थे कि लोगों के बीच से ऑटो चालक को निकालना पुलिस के लिए मुश्किल हो गया। कुछ लोगों ने पुलिस से भी हाथापाई की। इसके बाद किसी तरह ऑटो चालक को अस्पताल भेजा गया। देर शाम पुलिस उसे अस्पताल से गोेमतीनगर थाने लेकर गई। जहां उसे हवालात में डाल दिया गया।

 
विज्ञापन

5 of 6
छेड़छाड़ - फोटो : amar ujala
पुलिस ने युवको को दौड़ाया
वारदात से आक्रोशित लोगों ने पीटने के बाद चालक को गोमती नदी में फेंकने की कोशिश की। इस दौरान मौजूद अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक गौतमपल्ली राजेश कुमार सिंह व जियामऊ चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव और कुछ पुलिसकर्मियों ने लोगों को रोका तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। किसी तरह मामला शांत हुआ। कुछ देर बाद भीड़ में मौजूद कुछ युवकों ने ऑटो भी नदी में फेंकने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने युवकों को खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
छेड़छाड़ - फोटो : amar ujala
राहगीर ने दर्ज कराया मुकदमा
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर रामसूरत सोनकर के मुताबिक घायल युवती को परिवारीजन ले गए। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।  पुलिस के मुताबिक राहगीर नेहरू इंक्लेव निवासी रोमेश राना ने ऑटो चालक के खिलाफ युवती से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें