फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल सिर्फ 13 दिन की सहालग, उसके बाद अप्रैल तक का इंतजार, पढ़ें पूरी जानकारी

Wed, 18 Nov 2020 10:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
देवशयनी एकादशी एक जुलाई से शयन कर रहे देवता 25 नवंबर को जगने जा रहे हैं। इसी के साथ सहालग का दौर शुरू हो जाएगा और सड़कों पर बैंड बाजा बरात की रौनक दिखेगी। 25 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ सहालग शुरू होगी जो 13 दिसंबर तक जारी रहेगी। लखनऊ के गोमती नगर निवासी आचार्य प्रदीप तिवारी ने बताया कि 25 नवंबर की सुबह 4:21 बजे से एकादशी शुरू हो जाएगी, जो 26 की सुबह 6:04 तक रहेगी। देवउठनी एकादशी का पूजन 25 नवंबर को किया जाएगा। जबकि शास्त्रों के मुताबिक दशमीबेधी एकादशी का त्याग करते हुए एकादशी का व्रत 26 नवंबर को करना उत्तम रहेगा। गांधारी ने दशमी विधि एकादशी का व्रत किया था, उसके बाद से ही शास्त्रों के मुताबिक इसका त्याग करने को कहा गया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आचार्य ने बताया कि 15 दिसंबर की सुबह सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास शुरू हो जाएगा। उससे पहले 13 को मासांत दोष शुरू हो जाएगा। खरमास में शादी-विवाह आदि मांगलिक कार्य वर्जित हैं। मकर संक्रांति से खरमास समाप्त होगा, लेकिन उसके बाद 16 जनवरी को गुरु अस्त, फिर फरवरी में शुक्र अस्त और उसके बाद सूर्य के मीन राशि में जाने पर (खरमास) के चलते शादी ब्याह की लग्नों के लिए अप्रैल 2021 के दूसरे पखवाड़े तक का इंतजार करना पड़ेगा। साल की शुरुआत में सहालग नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हर दिन सैकड़ों शादियां, टेंट और गेस्ट हाउस बुक
राजाजीपुरम के टेंट कैटरर्स कारोबारी धनंजय तिवारी ने बताया लग्न तो 25 नवंबर से 13 दिसंबर तक है। लेकिन अन्य आयोजनों के चलते 20 नवंबर के बाद से ही और 14-15 दिसंबर तक सभी गेस्ट हाउस बुक हैं। 30 नवंबर, 6 दिसंबर और 11 दिसंबर को तगड़ी सहालग रहेगी। राजाजीपुरम इलाके के लगभग 40 छोटे-बड़े गेस्ट हाउस और टेंट हाउस सभी बुक हैं। जिले में इस समय हर दिन लगभग 1000 शादियां अन्य आयोजन होने का अनुमान है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इतनी शादियां कि बाहर से बुलाए पंडित
आचार्य प्रदीप ने बताया लॉकडाउन के दौरान की शिफ्ट हुई शादियां भी लोग इसी लग्न में कर रहे हैं। इसके अलावा जिनकी शादियों की बुकिंग पहले से ही नवंबर दिसंबर में थी वो तो हैं ही। ऐसे में खुद उनके पास लगभग 13 लग्न में 50 से अधिक शादियां हो गई हैं। इसके लिए सीतापुर, मलिहाबाद, गोंडा से करीबी साथी पंडितों को विवाह संपन्न कराने के लिए बुलाया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
फिलहाल इस साल इतनी ही सहालग
नवंबर में- 25, 26, 29, 30 तारीख। 
दिसंबर में- 1, 2, 6, 7, 8 9 10, 11, 13 तारीख।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें