रायबरेली जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात अराजकतत्वों ने आरएसएस कार्यालय में जमकर उत्पात मचाया और किचन में सिलेंडर का पाइप खींचकर आग लगा दी। यही नहीं कार्यालय में रहकर पढ़ाई कर रहे कक्षा 11 के छात्र को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी पर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने पहुंचकर आग बुझाई और कार्यालय को अपने नियंत्रण में ले लिया, लेकिन इस खबर के फैलते ही जिले के भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय में इकट्ठे हो गए। आरएसएस के जिला कार्यवाहक की तहरीर पर दो-तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस ने मामले से जुड़े कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
जिले में रेलवे स्टेशन के निकट स्थित धर्मशाला के पास आरएसएस कार्यालय है। शनिवार देर रात कुछ अराजकतत्वों ने दफ्तर में घुसकर किचन में रसोईगैस की पाइप निकाल कर आग लगा दी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। वहीं, पर रहने वाले कक्षा 11 के छात्र ललित ने जब विरोध किया तो दबंगों ने उसकी पिटाई कर दी और काफी देर तक कार्यालय में उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ की। शोरशराबा सुनकर और आग की लपटें देख आसपास के लोग दौड़े।
विज्ञापन
3 of 4
सूचना पर आरएसएस के पदाधिकारी पहुंचे। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही अराजकतत्व वहां से फरार हो गए। आरएसएस कार्यालय में आग की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एएसपी शशिशेखर सिंह, सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने घटना की बारीकी से जांच की। (जानकारी पर पहुंचे ग्राम्य विकास राज्यमंत्री महेंद्र सिंह।)
मामले की जानकारी पर भाजपाइयों का मजमा लग गया। घायल छात्र का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। एएसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि जिला कार्यवाहक गया प्रसाद की तहरीर पर दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ दफ्तर में आग लगाने, तोड़फोड़, मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। यह सब किसने और क्यों किया, इस बारे में जांच कराई जा रही है।