फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए : रेलवे स्टेशन पर अराजकता, प्रदर्शकारियों ने यात्रियों से की बदसलूकी, पुलिस ने खदेड़ा, तस्वीरें

Thu, 30 Jan 2020 04:49 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सीएए व एनआरसी के विरोध के नाम पर बुधवार को मोहनलालगंज रेलवे स्टेशन पर अराजकता की गई। रेलवे ट्रैक जाम करने के इरादे से स्टेशन पहुंचे प्रदर्शकारियों ने महिला यात्रियों से अभद्रता की और लोगों को सीएए के विरोध में नारा लगाने को विवश किया। सूचना पर पहुंची मोहनलालगंज थाना पुलिस ने लाठी फटकार कर अराजकतत्वों को खदेड़ा। इस दौरान 10 को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य भाग निकले। पुलिस मुख्य सूत्रधार की तलाश कर रही है। कस्बे में भारी पुलिस बल व पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची मोहनलालगंज थाना पुलिस ने लाठी फटकार कर अराजकतत्वों को खदेड़ा। इस दौरान 10 को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य भाग निकले। पुलिस मुख्य सूत्रधार की तलाश कर रही है। कस्बे में भारी पुलिस बल व पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक बुधवार को मऊ गांव में मदरसे के पीछे हाथों में नीला व एक समुदाय विशेष के झंडे लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में शामिल लोग सीएए व एनआरसी के विरोध में नारे लगाते हुए रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। वहां कुछ प्रदर्शनकारी यात्रियों से बदसलूकी करने लगे।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर मोहनलालगंज इंस्पेक्टर भारी पुलिस के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और रेलवे ट्रैक की ओर बढ़ रही भीड़ को लाठी पटक कर तितर-बितर किया। बवाल कर रहे 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी भाग निकले। पकड़े गए 10 लोगों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन व शांतिभंग का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
सीएए मोहनलालगंज - फोटो : अमर उजाला
पुलिस प्रदर्शन को कराने के पीछे स्थानीय सूत्रधार का पता लगा रही है। इंस्पेक्टर जीडी शुक्ला के मुताबिक भीड़ को बहुजन क्रांति मोर्चा व भीम आर्मी के लोगों ने जमा किया था। पुलिस के पहुंचते ही इन संगठनों के स्थानीय नेता भाग निकले। इनकी तलाश की जा रही है। कई अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए लोगों ने पुलिस को बताया कि उनकी योजना मोहनलालगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर ट्रैक जाम करने की थी। प्रदर्शन की योजना बहुजन क्रांति मोर्चा व भीम आर्मी के लोगों ने बनाई थी। इसी के तहत सुबह मोहनलालगंज के आसपास के गांवों से लोगों को वाहनों में भरकर मोहनलालगंज स्थित मदरसे के पीछे लाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें