पूर्व में एक रात विवाहिता का प्रेमी उससे मिलने के लिए घर पहुंचा तो परिवार वालों ने घेराबंदी कर दी लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। वहीं, सोमवार की मध्य रात ऐसा न हो सका और परिवारीजनों ने उसे धर दबोचा। प्रेमी के हाथ लगते ही परिवार और आसपास के लोगों ने उसपर अपना गुस्सा उतारा और जमकर पीटा। मौके पर पहुंची विवाहिता ने प्रेमी को पीटे जाने का विरोध किया तो परिवार और गांव वालों ने प्रेमी को रस्सी से बांध दिया और दोनों की नाक चाकू से काट दी।