16 साल बाद एलडीए ने बेचे भूखंड
एलडीए ने 16 साल के बाद आवासीय भूखंड बेचने में सफलता पाई। 36 साल के बाद बसंतकुंज योजना में नजूल की जमीनों के प्रतिकर बांटने का संकट खत्म हो गया। करीब 565 भूखंड जहां एलडीए ने नए बेचे, वहीं करीब 1900 भूखंड पर पुराने आवंटियों को कब्जा देने का रास्ता खुला। इसके बाद एलडीए ने मोहान रोड और प्रबंधनगर योजना पर काम शुरू करा दिया।
मुद्दे जिनका नहीं निकल सका हल
- अनियोजित कॉलोनियों का विकास नहीं हो सका n सफाई व्यवस्था को ठीक नहीं किया जा सका n अतिक्रमण और अवैध कब्जे जैसी समस्याएं अब भी बनी हुईं
- पार्क की जमीन, नियोजित कॉलोनियों में खाली भूखंडों पर झुग्गी-झोपड़ियां, कूड़ा जैसी समस्याओं का हल नहीं
- वायु प्रदूषण कम करने पर कोई योजना प्रभावी नहीं रही nबिजली की ओवरलोडिंग की शिकायत बनी हुई nट्रेनों का संचालन समय पर होना अब भी दूर की कौड़ी nसड़कों के गड्ढे तमाम दावों के बाद भी बने हुए
- मानवाधिकार आयोग की सख्ती के बाद भी स्पीड ब्रेकर नहीं टूटे