लखनऊ के विभूतिखंड क्षेत्र के शहीद पथ पर टायर फटने से सड़क किनारे खड़े गिट्टी लदे ट्रक में बेकाबू ट्रेलर जा घुसा। हादसे में चालक समेत दो घायल हो गए। हादसे में ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस के मुताबिक घटना सुबह दस बजे के करीब हुई, जिसके बाद जाम लग गया। हादसे के बाद शहीद पथ पर ट्रैफिक रोक दिया गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक काटकर घायलों को निकाला।