चिनहट में शनिवार शाम तेज रफ्तार फार्च्युनर ने टैंपो को टक्कर मार दी। हादसे में आटो सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग जख्मी हुए। (हादसे के बाद लिया गया दृश्य।)
विज्ञापन
कार व टैंपों में भीषण टक्कर, महिला की मौत!
2 of 5
बाराबंकी के थाना फतेहपुर स्थित बिसरौली गांव की उर्मिला गुप्ता (55) अपने बेटे लाली और भतीजी श्रेष्या संग सआदतगंज अपनी बहन के यहां जा रहीं थी। चिनहट में बस से उतरने बाद सभी आटों में सवार होकर चले थे। (टैंपो के उड़े परखच्चे।)
विज्ञापन
कार व टैंपों में भीषण टक्कर, महिला की मौत!
3 of 5
चिनहट तिराहे पर सामने से आई तेज रफ्तार फार्च्युनर ने आटों में टक्कर मार दी। इससे आटो के परखचे उड़ गए। आटों सवार छह लोग जख्मी हो गए। आरोपी चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा, वहां डॉक्टरों ने उर्मिला को मृत घोषित कर दिया। (कार व टैंपो की हालत देख दुर्घटना का अंदाजा लगाया जा सकता है।)
कार व टैंपों में भीषण टक्कर, महिला की मौत!
4 of 5
हादसे में गाजीपुर हरिहरनगर निवासी विशाल व उनका भाई शिवम, एक महिला सत्यबाला जख्मी हो गईं। उर्मिला के बेटे पुरुषोत्तम ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। (घटनास्थल पर मौजूद लोग।)