राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब में अज्ञात बदमाशों ने अकोहरा बाबा मंदिर के पुजारी अमरनाथ तिवारी की गला काटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि सोनवा गांव के रहने वाले बाबा अमरनाथ तिवारी (58) पिछले 12 साल से बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कुटिया बनाकर रहते थे।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
रविवार रात अज्ञात बदमाशों ने कुटिया में बाबा की गला काटकर हत्या कर दी। उनके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान पाए गए। सुबह ग्रामीण जब कुटिया में गए तो दरवाजा अंदर से खुला हुआ था। कुटिया के अंदर उनका शव पड़ा हुआ था।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी हत्या के कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं किए जा सके हैं।