नीली बत्ती उतरवाने पर भड़का, दी वर्दी उतरवाने की धमकी, तस्वीरें
Thu, 09 Jun 2016 02:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
पुलिस के सख्त होने के बावजूद लोगों का गाड़ियों पर नीली बत्ती लगाने का मोह कम नहीं हो रहा है।
बुधवार को भी जब पुलिस ने अभियान चलाकर गाड़ियों पर लगी नीली बत्ती को हटवाया तो कई पुलिस से भिड़ गए और वर्दी उतरवाने की धमकी दे डाली।
गौरतलब है कि पुलिस के लगातार अभियान के बावजूद लोगों पर असर नहीं पड़ रहा है।
पुलिस ने जब लखनऊ के हजरतगंज में फिर से ये अभियान चलाया तो कइयो ने कड़ा विरोध किया।
खास बात है कि इस तरह अफसर नहीं उनके परिवार के सदस्य निकल रहे हैं और रुतबा झाड़ रहे हैं।
इस दौरान कई बार वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को बहस करनी पड़ी।
अभियान के दौरान लिया गया एक दृश्य।