लख्ानऊ के इटौंजा में रविवार शाम खेलने निकला मासूम अपनी तीन पहियों वाली खिलौना साइकिल समेत तालाब में गिर गया। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने गोता लगाकर उसे निकाला। इस बीच वह दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस के मुताबिक, इटौंजा के वार्ड-2 निवासी जरदोजी कारीगर मो. हलीम का तीन साल का बेटा राहत उर्फ रहमत अली रविवार शाम खिलौना साइकिल लेकर घर से निकला और खेलते-खेलते तालाब किनारे जा पहुंचा।
विज्ञापन
3 of 5
इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह साइकिल समेत तालाब में जा गिरा। नजारा देखकर बच्चों ने शोर मचाया। आसपास के लोग दौड़े। पानी में साइकिल उतराती नजर आने पर ग्रामीणों ने तालाब में गोते लगाए और थोड़ी देर में राहत को ढूंढ निकाला।
4 of 5
उसे एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवारीजनों द्वारा पोस्टमार्टम व कानूनी कार्रवाई से इन्कार पर पुलिस ने पंचनामा कर शव उसके पिता को सौंप दिया।
हलीम ने बताया कि परिवार में उसकी पत्नी वसीमा खान व छोटी बच्ची सुबुही है। इकलौता बेटा राहत अली हादसे का शिकार हो गया। घर से कुछ दूर स्थित पुराने तालाब का काफी समय से जीर्णोद्धार चल रहा है। (बेहाल मासूम राहत के परिजन।)