फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदों का एनकाउंटर करने पर व्यवसायी ने पुलिस को दिया भारी भरकम इनाम, कहा- पूरा देश उनके साथ

Fri, 06 Dec 2019 06:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
विज्ञापन
1 of 5
अंबेडकरनगर का कपड़ा व्यवसायी गुरुशरण। - फोटो : amar ujala
हैदराबाद में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व जिंदा जला देने के आरोपियों को पुलिस द्वारा एनकाउंटर में ढेर कर देने पर देश भर से अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही हैं। एक तरफ जहां लोग पुलिस के इस कदम की सराहना करते हुए इसे इंसाफ बता रहे हैं तो दूसरी तरफ इसे लोगों के कानून पर से उठते विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।

हैदराबाद पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर पर अंबेडकरनगर के कपड़ा व्यवसायी गुरुचरण इतने खुश हुए कि एनकाउंटर टीम को 21 हजार रुपये देने का एलान कर दिया। उन्होंने बताया कि वह चेक के माध्यम से पैसे हैदराबाद पुलिस को भेजेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
अंबेडकरनगर का कपड़ा व्यवसायी गुरुशरण। - फोटो : amar ujala
गुरुचरण का कहना है कि पुलिस के इस कार्य से पूरा देश गौरवांवित है। ऐसे ही साहसिक कार्यों की देश को जरूरत है। मैं हैदाराबाद पुलिस के इस बहादुरीपूर्ण कृत्य का स्वागत करता हूं और उन्हें सलाम करता हूं। ऐसे पुलिसकर्मियों के साथ पूरा देश खड़ा है।

बता दें कि हैदराबाद में पशु चिकित्सक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार सुबह मुठभेड़ में ढेर कर दिया।  हैदराबाद के पुलिस आयुक्त ने चारों आरोपियों की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन

3 of 5
पशु चिकित्सक के साथ हैवानियत करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने ठीक उसी जगह पर मार गिराया है जहां उन्होंने पीड़िता के साथ दरिदंगी को अंजाम दिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार क्राइम सीन रिक्रिएट करने के दौरान आरोपियों ने वहां से भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा करते हुए रोकने के लिए गोली चलाई। जिसमें उनकी मौत हो गई।

4 of 5
साइबराबाद पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने कहा, 'आरोपी मोहम्मद आरिफ, नवीन, शिवा और चेन्नाकेशावुलू शादनगर के चटनपल्ली में पुलिस मुठभेड़ में आज सुबह मारे गए। सभी की मौत सुबह तीन बजे से छह बजे के बीच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हथियार लेकर भाग रहे थे आरोपी
तेलंगाना के कानून मंत्री इंद्रकरण रेड्डी का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही भगवान ने उन्हें सजा दे दी। आरोपियों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें मुठभेड़ में मार गिराया। इससे हैदराबाद सहित पूरे देश में खुशी है। उन्होंने दावा किया है कि आरोपी पुलिस से हथियार लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें