फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट की चर्बी घटाने के लिए जरूर करें ये आसान आसन

Sat, 04 Mar 2017 08:03 AM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 6
आसन
अगर बढ़ती तोंद से परेशान हैं तो आप इन आसन की मदद से आराम पा सकते हैं। इससे आपका मोटापा तो कम होगा ही साथ में आप स्वास्थ्य भी बने रहेंगे।
विज्ञापन

पेट की चर्बी घटाने के लिए जरूर करें ये आसान आसन

2 of 6
आसन
भुजंगासन

पेट की चर्बी से जल्दी निजात पाना चाहते हैं तो भुजंगासन करना चाहिए। इसके लिए जमीन पर उल्टे लेट जाएं और दोनों हाथों को अपने फेफड़ों से सटाकर जमीन पर रखें। अब शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर की तरफ उठाएं। ये आसन पीठ दर्द के लिए भी कारगर है।
विज्ञापन

पेट की चर्बी घटाने के लिए जरूर करें ये आसान आसन

3 of 6
आसन
बालासन

ये आसन काफी सरल है, इसके लिए सबसे पहले घुटनों के बल बैठें और हाथों को ऊपर उठाएं। धीरे-धीरे आगे की ओर झुकते हुए हथेलियों को जमीन पर लगाएं। ऐसा करते समय सीना जांघों के ऊपर होना चाहिए। ये आसन पेट की चर्बी तो कम करता ही है साथ में लोअर बैक पेन को भी दूर करता है।

पेट की चर्बी घटाने के लिए जरूर करें ये आसान आसन

4 of 6
आसन
पश्चिमोत्तासन

ये आसन करने के लिए सबसे पहले सीधे बैठें और दोनों पैरो को एक सीध में रखें। दोनों पैर आपस में सटे हुए होने चाहिए। अब हाथों को ऊपर उठाएं और कमर को सीधा रखें। फिर झुककर दोनों हाथों से दोनों पैरों के अंगूठे पकड़ें। इस दौरान घुटने एकदम सीधे और पैर जमीन से लगे रहने चाहिए। 
विज्ञापन

पेट की चर्बी घटाने के लिए जरूर करें ये आसान आसन

5 of 6
आसन
धनुरासन

इसे करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर उल्टे लेट जाएं। अब हाथ और पैरों को ऊपर उठाते हुए हाथों से पैरों को पकड़ें। अब पेट के बल होने की कोशिश करें। इससे पेट की चर्बी जल्दी कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट की चर्बी घटाने के लिए जरूर करें ये आसान आसन

6 of 6
आसन
पवनमुक्तासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले दाएं पैर को मोड़कर छाती से लगाएं और बाद में दोनों हाथों की अंगुलियों को घुटने के नीचे आपस में मिलाकर पकड़ें। सांस छोड़ते हुए सिर को उठाएं और नाक घुटने से स्पर्श करें। इसके बाद बाएं पैर से भी इसी तरह अभ्यास करें। अब दोनों पैरों से एक साथ इस क्रिया को दोहराएं। इससे पेट की चर्बी कम होने का साथ-साथ अपच, गठिया और कमर दर्द से भी राहत मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें