yoga Tips to cure anemia : एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) या हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। एनीमिया के कारण शरीर के ऊतकों और अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती, जिससे कमजोरी और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। एनीमिया आयरन की कमी, विटामिन बी12 और फोलिक एसिड की कमी, अत्यधिक रक्तस्त्राव, क्रॉनिक डिजीज जैसे, कैंसर और अल्प उत्पादन के कारण हो सकती है।
योग शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने का एक अच्छा जरिया है। योग के माध्यम से कई रोगों से बचाव किया जा सकता है, तो वहीं किसी बीमारियों के जड़ से इलाज में भी योग क्रियाएं असरदार है। अगर आप भी खून की कमी यानी एनीमिया की शिकायत से पीड़ित हैं तो दवाओं व खानपान के जरिए इस रोग का इलाज करने के साथ ही जड़ से एनीमिया को खत्म करने के लिए योग का सहारा ले सकते हैं। यहां कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जो एनीमिया के रोगियों के लिए फायदेमंद हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Meditaion, yoga
- फोटो : istock
कपालभाति
कपालभाति के पेट की चर्बी तेजी से कम करने में असरदार योग क्रिया है। इस आसन से मोटापा कम हो सकता है। इसके अलावा रक्त की समस्याएं भी तेजी से दूर हो सकती हैं। एनीमिया रोगियों के लिए कपालभाति का नियमित अभ्यास लाभकारी है।
विज्ञापन
3 of 5
सर्वांगासन
- फोटो : istock
सर्वांगासन
सर्वांगासन योग शरीर के हर हिस्से के लिए फायदेमंद होता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से रक्त शरीर के निचले हिस्से और निचले हिस्से का रक्त शरीर के ऊपरी हिस्से में आसानी से पहुंचता है। सर्वांगासन ब्लड सर्कुलेशन के लिए फायदेमंद है।
4 of 5
योग
- फोटो : istock
प्राणायाम
खून की कमी को दूर करने के लिए प्राणायाम का अभ्यास कर सकते हैं। इसमें सूर्यभेद प्राणायाम, अनुलोम-विलोम प्राणायाम का अभ्यास असरदार है। ये प्राणायाम शरीर में रक्त के विकार तेजी से दूर करते हैं।
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।