अमर उजाला की अनूठी पहल 'मां तुझे प्रणाम' की कड़ी में काशी में मंगलवार की सुबह तिरंगा यात्रा निकाली गई। कई टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान देशभक्ति के तरानों पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
1 of 7
मां तुझे प्रणाम रैली में शामिल लोग।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ‘मां तुझे प्रणाम’ रैली के तहत मंगलवार सुबह राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में राष्ट्रगान हुआ, फिर देशभक्ति को दर्शाती रैली निकाली गई। तिरंगा रैली में शहर के हजारों लोग शामिल हुए। हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जयघोष के साथ छात्र-छात्रा कदम आगे बढ़ रहे हैं। रास्ते में जगह-जगह सामाजिक और व्यापारिक संगठनों की ओर से उनका स्वागत भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
मां तुझे प्रणाम रैली में शामिल छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
रैली राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से शुरू होकर जगतगंज तिराहा, मरी माई मंदिर तिराहा, चौरा माता मंदिर, तेलियाबाग तिराहा, पटेल धर्मशाला के सामने पहुंचेगी। यहां से श्रीराम मशीनरी मार्केट, विनायक प्लाजा मलदहिया, लोहामंडी चौराहा होते हुए वापस क्वींस कॉलेज पर आकर समाप्त होगी।
विज्ञापन
3 of 7
मां तुझे प्रणाम रैली में शामिल छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
'मां तुझे प्रणाम' की कड़ी में राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों में गजब का का उत्साह देखने को मिला। देशभक्ति के तरानों पर छात्र- छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
4 of 7
मां तुझे प्रणाम रैली में शामिल लोग।
- फोटो : अमर उजाला
दिल में देशभक्ति का जज्बा और जुबां पर मां भारती का तराना। हाथों में लहराते तिरंगे के साथ हजारों छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में भागीदारी निभाई। इस दौरान सड़क पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् की गूंज रही। सभी ने एकता और अखंडता का संकल्प लिया।
विज्ञापन
5 of 7
मां तुझे प्रणाम रैली में शामिल छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल के बच्चों की ओर से प्रस्तुत की गई सजीव झांकियां इस एकता पदयात्रा के आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान पूरे रास्ते तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
6 of 7
मां तुझे प्रणाम रैली में शामिल पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
तिरंगा यात्रा में पुलिसकर्मियों में दिखा गजब का उत्साह
मां तुझे प्रणाम के तहत भेलूपुर सर्कल की पुलिस ने ट्रामा सेंटर से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान एसीपी भेलूपुर ने पुलिस अपर पुलिस आयुक्त एस चिनप्पा को तिरंगा बैच लगाकर यात्रा की शुरूआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और स्कूली बच्चों के साथ समाजसेवी कार्यकर्ता शामिल रहे।