फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुटनों और मांसपेशियों को मजबूत बना सकते हैं ये तीन योगासन, और भी हैं कई फायदे

Mon, 19 Jul 2021 12:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आज के दौर में लगभग हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से ग्रसित है। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, दिल से जुड़ी बीमारियां आदि कई ऐसी खतरनाक बीमारियां हैं, जो इंसान को अंदर ही अंदर काफी नुकसान पहुंचती हैं। ऐसे में इनसे पीड़ित लोगों को दवाओं के सहारे ही रहना पड़ता है। यही नहीं, कई लोगों को मांसपेशियों में दर्द, घुटनो में दर्द या पूरे शरीर में दर्द की शिकायत रहती है और समय के साथ ये दर्द बढ़ता चला जाता है। लोग इन दर्द से छुटकारा पाने के लिए कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं, लेकिन कई बार ये दवाएं भी लोगों के काम नहीं आ पाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि कुछ ऐसा किया जाए, जिनसे इन तकलीफों में आराम मिल सके और इसमें आपकी मदद कर सकता है योग। योग में कई ऐसे आसन हैं, जिन्हें करके आप इन समस्याओं में काफी हद तक आराम पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन योगासन के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
Utthita Hasta Padangusthasana - फोटो : istock
उत्थित हस्त पादांगुष्ठासन
  • इस आसन को करने के लिए आप किसी खुली जगह पर मैट बिछाकर उस पर ताड़ासन की मुद्रा में बैठें। सांस अंदर खींचे और दाहिने पैर को घुटने से मोड़ते हुए पेट के पास ले आएं। वहीं, अपने बाएं हाथ को कमर पर रखें और दाहिने हाथ से दाएं पैर के अंगूठे को पकड़ें। फिर अब दाहिने पैर को जितना आगे कर सकते हैं, उतना आगे की तरफ सीधा करें। अब दाहिने पैर को बाहर की तरफ लाएं और बाएं तरफ सिर को घुमाते हुए कंधे पर नजर रखें। आखिर में कुछ देर ऐसे ही रहने के बाद सामान्य हो जाएं।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
फायदे:-

-हाथ, अंगूठे, घुटने और पैर मजबूत करने में मदद मिलती है
-स्ट्रेस और तनाव दूर होता है।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पद्मासन
  • इसे करने के लिए आपको खुली जगह पर योगा मैट पर बैठना है। फिर दाहिने पैर को घुटनों से मोड़ते हुए अपनी बाईं जांघ पर रखना है और बाएं पैर को मोड़ते हुए दाहिनी जांघ पर रखना है। साथ ही पैरों के तलवों को ऊपर की तरफ रखें। इस आसन को करते समय अपनी रीढ़ को सीधा रखें और दोनों हाथों को घुटनों पर रखें। इसी स्थिति में आपको सांस लेनी और छोड़नी है।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
फायदे:-

-रीढ़ की हड्डी के लिए फायेदमंद
-पैरों व घुटनों के दर्द में लाभकारी
-शरीर को स्वस्थ रखने और लचीला बनाने में फायेदमंद।
विज्ञापन

6 of 7
Baddha Konasana - फोटो : istock
बद्ध कोणासन
  • आपको एक योगा मैट पर बैठना है और फिर सांस को छोड़ते हुए पैरों को घुटनों से मोड़ना है। इस दौरान दोनों पैरों की एड़ियों को पेट के नीचे की तरफ ले जाएं और दोनों घुटनों को नीचे की तरफ खींचे। अब बाएं पैर के अंगूठे और उंगली से दाहिने पैर के अंगूठे को पकड़ें और आखिर में दोनों जांघों पर थोड़ा सा दबाव देते हुए स्ट्रेच करना है। इस मुद्रा में आपको कम से कम पांच मिनट रहना है और फिर नॉर्मल होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
फायदे:-

-पैर और घुटने मजबूत होते हैं
-शरीर में खून का संचार सुचारू रूप से होने में मदद
-हिप्स की मांसपेशियों और जोड़ों के लिए फायेदमंद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें