योगासनों के नियमित अभ्यास की आदत संपूर्ण शरीर के लिए लाभकारी मानी जाती है। कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में भी विशेषज्ञों ने इससे लाभ देखे हैं। कुछ अध्ययनों में भी पाया गया है कि अगर दिनचर्या में योग को शामिल कर लिया जाए तो हाइपरटेंशन, डायबिटीज जैसी बीमारियों के जोखिम को कम किया जा सकता है। हालांकि योग के अभ्यास से पहले विशेषज्ञों की सलाह लेना जरूरी हो जाता है। योग विशेषज्ञ कहते हैं, हर अभ्यास सभी के लिए फायदेमंद हो यह आवश्यक नहीं है, ऐसे में अपनी सेहत के आधार पर ही आसनों का चयन किया जाना चाहिए।
योग के अभ्यास को वैसे तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या और इससे संबंधित जटिलताओं को कम करने वाला माना जाता है, पर कुछ अभ्यास ऐसे भी हैं जिन्हें विशेषज्ञ हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों की न करने की सलाह देते हैं। असल में इन योगासनों से रक्तचाप बढ़ने का खतरा रहता है।
आइए जानते हैं कि जिन लोगों को हाइपरटेंशन की समस्या होती है, उन्हें किन योगासनों को नहीं करना चाहिए?