फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योगासन: हृदय रोगों के खतरे से बचा सकते हैं ये योगासन, नियमित अभ्यास है बेहद फायदेमंद

Sun, 12 Dec 2021 12:15 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हृदय को कैसे स्वस्थ रखें - फोटो : Pixabay
पिछले एक दशक में जिन बीमारियों का खतरा सबसे अधिक बढ़ा है, हृदय रोग उनमें से एक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार हृदय रोग, दुनियाभर में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है। जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी के कारण इस रोग के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। कुछ वर्षों पहले तक जहां हृदय रोगों को उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारियों के रूप में देखा जाता था, वहीं अब बहुत ही कम उम्र के लोग भी इस गंभीर रोग की चपेट में आते जा रहे हैं। योग, शरीर में लचीलापन और संतुलन में सुधार के लिए जाना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि योग हृदय के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा दे सकते हैं?

योग विशेषज्ञों के मुताबिक दैनिक जीवन में योग को शामिल करके रक्त प्रवाह को बढ़ाकर हृदय स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है। इसके अलावा जो लोग नियमित रूप से योग का अभ्यास करते हैं उनमें हृदय रोगों का जोखिम भी अन्य लोगों की तुलना में कम होता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं, हृदय रोग से बचने के लिए किन योगाभ्यास को करना फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
योग से कम करें हृदय रोगों का खतरा - फोटो : Pixabay
हृदय रोग और योग का अभ्यास
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक योग का अभ्यास करने से रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और रक्त शर्करा के स्तर के साथ-साथ हृदय गति को कम करने में भी मदद मिल सकती है। उच्च रक्तचाप के कारण स्ट्रोक और हृदय रोग का जोखिम बढ़ जाता है। नियमित रूप से योग का अभ्यास करके न सिर्फ रक्तचाप को नियंत्रित रखा जा सकता है, साथ ही यह हृदय रोगों के जोखिम को भी कम कर देता है।
विज्ञापन

3 of 5
ब्रिज पोज के लाभ - फोटो : Pixabay
ब्रिज पोज का अभ्यास
योग विशेषज्ञों के मुताबिक ब्रिज पोज या सेतुबंधासन योग का अभ्यास करना हृदय रोग से बचाव के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह आसन रीढ़ और छाती को फैलाने और तनाव को दूर करने में काफी सहायक है। जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या रहती है, उनके लिए ब्रिज पोज का अभ्यास करना विशेष लाभदायक हो सकता है। 

4 of 5
चेयर पोज का करें अभ्यास - फोटो : iStock
चेयर पोज
चेयर पोज का अभ्यास करना डायाफ्राम और हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक माना जाता है। पैरों, कमर और ग्लूट्स जैसी मांसपेशियों के लिए भी इस योग को लाभदायक माना जाता है। हृदय रोग के जोखिम से बचे रहने के लिए चेयर पोज का नियमित अभ्यास करना लाभदायक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनुरासन योग के लाभ - फोटो : Pixabay
धनुरासन योग का अभ्यास
धनुरासन योग, हृदय की मांसपेशियों को खोलने के साथ हृदय को मजबूत करने में सहायक मानी जाती है। रक्तचाप को नियंत्रित रखने के साथ हृदय रोग के अन्य कारकों भी कम करने के लिए नियमित रूप से इस योग के अभ्यास की सलाह दी जाती है।


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें