फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योग: गर्भवती महिलाओं को करने चाहिए यह तीन योगासन, कई तरह की जटिलताओं से मिलेगी राहत

Tue, 04 Jan 2022 11:54 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
गर्भावस्था में योग के लाभ - फोटो : iStock
योग, व्यायाम के सबसे प्राचीन रूपों में से एक है जिसने वर्षों से लोगों के समग्र जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। योग के अभ्यास को शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह के स्वास्थ्य के लिए विशेष लाभदायक माना जाता है। यह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं और शारीरिक जटिलताओं को कम करने में भी सहायक होता है। योग आसन मन को शांत करने के साथ और स्वस्थ शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। गर्भावस्था के समय में भी योग के अभ्यास से लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं।

गर्भावस्था के दौरान होने वाली थकान, पैरों में दर्द और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याओं कम करने के साथ बच्चे के विकास को बढ़ावा देने में भी योगासनों का अभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक गर्भावस्था के दौरान योगासनों को जीवनशैली में शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
चेयर पोज योग के लाभ - फोटो : Pixabay
चेयर पोज का अभ्यास
गर्भवती महिलाओं के लिए चेयर पोज का अभ्यास करना काफी फायदेमंद हो सकता है। चेयर पोज का अभ्यास जांघों और पेल्विक की मांसपेशियों को मजबूत करता है। प्रारंभिक गर्भावस्था में यह मुद्रा अतिरिक्त वजन को कम करने के साथ पैरों को मजबूती देने में काफी फायदेमंद हो सकता है। हालांकि इसके अभ्यास के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
विज्ञापन

3 of 4
बटरफ्लाई पोज का कीजिए अभ्यास - फोटो : istock
भद्रासन योग का अभ्यास
बटरफ्लाई पोज या भद्रासन, आपकी जांघों और पैरों के अंदरूनी हिस्से की थकान को दूर करने में मदद करता है। इस आसन के लिए आपको सीधे बैठना है और अपने पैरों को इस तरह मोड़ना है कि वे तितली के पंखों की तरह दिखें। अपने हाथों को घुटनों पर रखें और गहरी सांसें लें। यह गर्भावस्था की जटिलताओं का कम करने के साथ शरीर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक होगा।
विज्ञापन

4 of 4
माउंटेन पोज़ योग के लाभ - फोटो : Pixabay
माउंटेन पोज का अभ्यास
शरीर की मुद्रा में सुधार करने के साथ पीठ दर्द से राहत दिलाने में माउंटेन पोज का अभ्यास करना गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद माना जाता है। माउंटेन पोज़ आम तौर पर बहुत ही सुरक्षित पोज़ होता है। यदि आपके घुटने या पीठ किसी भी तरह से खिंचाव महसूस करते हैं, तो अपने घुटनों में थोड़ा सा मोड़ लेने की कोशिश करें, जिससे उस तनाव को कम करने में मदद मिल सके।


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं। गर्भावस्था में योग को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें