दुनियाभर में सदियों से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ के लिए योग किया जाता रहा है। कई अध्ययनों में भी स्पष्ट हो चुका है कि योग के माध्यम से शरीर की कई गंभीर बीमारियों को कम करने में मदद मिल सकती है। हृदय रोगों से लेकर डायबिटीज, फेफड़ों को स्वस्थ रखने से लेकर हड्डियों को मजबूती देने तक योग कई प्रकार से सेहत के लिए फायदेमंद माना जा सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो हर दिन योग का अभ्यास करके हड्डियों को मजबूत करने से लेकर,ऑस्टियोपोरोसिस जैसे गंभीर रोग के जोखिम को भी कम करने में मदद मिल सकती है।
अध्ययन में वैज्ञानिक भी इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से हड्डियों के फ्रैक्चर को रोकने के साथ ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम किया जा सकता है। इतना ही नहीं युवावस्था से ही योग को दिनचर्या में शामिल करके वृद्धावस्था में हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं, जिनका नियमित अभ्यास हड्डियों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।