काम के चक्कर में लगातार इधर-उधर भागते रहने और व्यस्त शेड्यूल के कारण पैरों पर भारी दबाव पड़ सकता है, जो पैरों में दर्द का कारण बनती है। इसके अलावा स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जीवनशैली में गड़बड़ी और एक ही स्थान पर लगातार घंटों बैठे रहने की आदत भी पैरों के दर्द की समस्या पैदा कर सकती है। पैरों को आराम देने और उनकी मालिश करने को दर्द का त्वरित समाधान माना जाता है, हालांकि यदि लंबे समय से लगातर आपके पैरों में दर्द बना रहता है तो इसके लिए स्थाई समाधान ढूंढना आवश्यक हो जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक नियमित योग का अभ्यास इसका बेहतर विकल्प हो सकता है। कई ऐसे योग आसन हैं जो पैरों की मांसपेशियों को मजबूती देने और उन्हें हल्का महसूस कराने के साथ दर्द से छुटकारा देने में सहायक हो सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं।