फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योग: फेफड़ों को रखना है स्वस्थ और मजबूत, तो रोजाना कीजिए इन चार योगासनों का अभ्यास

Mon, 04 Oct 2021 12:14 PM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फेफड़ों को कैेसे रखें स्वस्थ - फोटो : iStock
शरीर के सभी अंगों को स्वस्थ रखने के लिए फेफड़ों का स्वस्थ बने रहना सबसे आवश्यक माना जाता है। श्वसन क्रिया को सुचारू रूप से जारी रखने से लेकर शरीर के सभी अंगों तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचाने तक में फेफड़ों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान फेफड़ों से संबंधित तमाम तरह की जटिलताएं देखने को मिली थीं, ऐसे में इस महत्वपूर्ण अंग का देखभाल करना और भी आवश्यक हो जाता है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी अंगों में ऑक्सीजन के पर्याप्त संचार को बनाए रखने में फेफड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में इस अंग में होने वाली किसी भी प्रकार की बीमारी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। पर अफसोसजनक बात यह है कि हर साल वायु प्रदूषण के स्तर में हो रही वृद्धि के साथ फेफड़ों के रोगियों की संख्या में भी वृद्धि देखी गई है। फेफड़ों को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा तरीका है-योग। कहा जाता है कि योग तनाव के स्तर को कम करता है और फेफड़ों को मजबूत बनाकर उनकी कार्यक्षमता में सुधार करता है। कई योगासनों को फेफड़ों की क्षमता में सुधार करने और उन्हें मजबूती देने में फायदेमंद पाया गया है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
फेफड़ों के लिए योग के लाभ - फोटो : Pixabay
फेफड़ों के लिए धनुषासन के लाभ
योगगुरु के मुताबिक फेफड़ों को स्वस्थ रखने में धनुषासन योग को काफी फायदेमंद माना जाता है। इस योग को करने के लिए सबसे पहले आपको पेट के बल लेटना है और अपने घुटनों को अपने कूल्हों की ओर मोड़ना है। अब अपने हाथों से अपने टखनों को पकड़ें। अब अपने पैरों और बाजुओं को जितना हो सके ऊपर उठाएं और अपना चेहरा ऊपर रखें। जब तक आप कर सकते हैं तब तक इस मुद्रा में बने रहने का प्रयास करें।
विज्ञापन

3 of 5
भुजंगासन योग के फायदे जानिए - फोटो : Pixabay
भुजंगासन योग के लाभ
फेफड़ों के स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में भुजंगासन योग के भी तमाम फायदों का जिक्र मिलता है। इस योगासन को अस्थमा की समस्याओं को दूर करने और इम्यूनिटी को मजबूती देने में भी फायदेमंद माना जाता है। इस योगासन को करने के लिए पेट के बल लेटकर हथेली को कंधों के नीचे रखें। सांस लेते हुए और शरीर के अगले हिस्सों को ऊपर की और उठाएं। 10-20 सेकंड्स तक इसी स्थिति में रहें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं। भुजंगासन कई और स्वास्थ्य समस्याओं में लाभदायक माना जाता है।

4 of 5
फेफड़ों के लिए योग के फायदे - फोटो : Pixels
फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए मत्स्यासन योग
माना जाता है कि मत्स्यासन योग का नियमित रूप से अभ्यास करने वाले लोगों को फेफड़ों से संबंधित बीमारियों का खतरा कम होता है। यह योग श्वसन तंत्र को ठीक रखने में भी कारगर माना जाता है। इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले अपनी पीठ के बल लेट जाएं और अपनी बाहों को अपने शरीर के नीचे मोड़ें। अपने सिर और छाती को ऊपर उठाएं, सांस लें और फिर अपनी पीठ को झुकाते हुए सिर को जमीन पर टिका दें। अपनी कोहनियों से पूरे शरीर का संतुलन बनाए रखें। गहरी सांस लें और छोड़ें। जब तक आप सहज हों तब तक इस स्थिति को बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योग के लाभ - फोटो : iStock
सुखासन (क्रॉस लेग्ड सिटिंग पोज)
सुखासन योग रक्त प्रवाह को बढ़ाने के साथ फेफड़ों को मजबूत बनाने लिए एक बेहतरीन अभ्यास है। यह फेफड़ों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और ऑक्सीजन के संचार को बढ़ाने में सहायक है। इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले ध्यान मुद्रा में बैठ जाएं। पीठ के पीछे से अपने दाहिने हाथ की सहायता से अपनी बायीं कलाई को पकड़ें। अब अपने कंधों को पीछे खींचते हुए श्वास लें। अब सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और अपने सिर को अपने दाहिने घुटने से स्पर्श करें। फिर से श्वास लें और प्रारंभिक स्थिति में लौट आएं।



--------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें