जीवनशैली में गड़बड़ी के कारण कम उम्र में ही लोग आर्थराइटिस जैसे जोड़ों में दर्द और कठोरता की समस्या के शिकार हो जा रहे हैं। आर्थराइटिस मौजूदा समय की सामान्य समस्याओं में से एक है जिसमें कॉर्टिलेज ऊतक की सामान्य मात्रा में कमी हो जाती है। इस स्थिति के कारण हड्डियों के जोड़ विशेषकर घुटनों में तेज दर्द, सूजन और कठोरता महसूस होती रह सकती है। आर्थराइटिस की समस्या को एक दशक पहले तक उम्र बढ़ने के साथ होने वाली परेशानियों के रूप में जाना जाता था, हालांकि पिछले कुछ वर्षों में 40 से कम आयु के लोग भी इस समस्या से परेशान देखे जा रहे हैं।
जोड़ों में दर्द और सूजन की स्थिति आपको चलने-उठने में भी दिक्कतों का एहसास करा सकती है, जिसके कारण लोगों के लिए दैनिक जीवन के सामान्य कार्यों को करना भी कठिन हो सकता है। जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या से राहत पाने के लिए कम उम्र से ही दिनचर्या में योगासनों को जरूर शामिल करें। कई तरह के योगासन शरीर की सक्रियता को बढ़ाने के साथ दर्द और सूजन से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ योगाभ्यासों के बारे में जानते हैं।