Yoga Asanas For Fertility Problems : प्रतिवर्ष 25 जुलाई को विश्व भ्रूणविज्ञानी दिवस या आईवीएफ दिवस मनाया जाता है। आईवीएफ उन दंपतियों के लिए तकनीक वरदान है, जो गर्भधारण करने की उम्मीद खो चुके होते हैं। प्राकृतिक तौर पर गर्भधारण में विफल दंपति आईवीएफ प्रक्रिया के जरिए कृत्रिम माध्यम से गर्भधारण करते हैं और माता पिता बनने में सक्षम हो पाते हैं। हालांकि इसे आखिरी उपाय की तरह अपना सकते हैं।
प्रजनन क्षमता को बढ़ाकर गर्भधारण किया जा सकता है। प्रजनन क्षमता में कमी का कारण तनाव व चिंता हो सकता है। बांझपन की समस्या से बचाव के लिए चिकित्सीय सलाह के साथ ही कुछ योगासनों का अभ्यास भी असरदार है। महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए कुछ फायदेमंद योगासन हैं, जिनका नियमित अभ्यास जल्द असर कर सकता है। आइए जानते हैं बांझपन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए योगासन।