फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कातिल' प्रेमी या अपने हैं 'दुश्मन': सिर पर चोट...फेफड़ों में नहीं था पानी, PM रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 25 Jul 2023 05:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
1 of 7
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो दिन से लापता किशोरी का शव घर के बाहर तालाब में उतरता मिला। पिता ने एक युवक पर बहला फुसलाकर ले जाने और हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ कर कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

गांव निवासी पिता को सोमवार सुबह घर के सामने बने तालाब में पुत्री का शव उतरा मिला। शव मिलने की जानकारी पर कोतवाल मुकेश चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा के साथ पुलिस अधीक्षक चारू निगम मौके पर पहुंचीं। शव की शिनाख्त कराई गई।

पिता ने बताया कि वह अहमदाबाद में रहकर पुताई का काम करता है।  गांव में पत्नी, पुत्री व रहते हैं। पुत्री एक महाविद्यालय में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा थी। 22 जुलाई की शाम को वह घर से कहीं गायब हो गई। इस पर पत्नी ने गांव के रोहित के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

2 of 7
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला
बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप
इसमें रोहित पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने गांव के कई लोगों से पूछताछ की। एसपी चारू निगम ने बताया कि घटना में कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

3 of 7
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला
सिर में चोट लगने से शिवानी की हुई मौत
शिवानी के शव का सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सिर में चोट लगने के कारण से मौत होना बताया गया है। रिपोर्ट में चोट कम से तीन दिन पुरानी बताई गई है। वहीं उसके फेफड़ों में पानी भरा नहीं पाया गया है।

4 of 7
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला
कम से कम दो दिन पुराना शव
पुलिस ने तालाब से निकाले गए शिवानी का शव को कम से दो दिन पुराना बताया है। वहीं चर्चा यह भी रही कि 20 जुलाई को शिवानी का किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था। इसके बाद ही उसके गायब होने व अचानक घर के बाहर शव मिलने की बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन

5 of 7
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला
बयानों से पुलिस ने कई बिंदुओं पर शुरू की जांच
पुलिस के सामने पिता और गांव वालों के बयानों में कई बदलाव मिले। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पिता ने बताया कि वह बेटी के गायब होने की जानकारी पर 24 जुलाई की सुबह ही आया है। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी बेटी को गांव का रोहित ले गया, उसने ही हत्या की है।
विज्ञापन

6 of 7
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला
तालाब खाली कराने के निर्देश
बताया कि उसकी बेटी को राहुल ने फोन पर धमकी दी थी कि वह साथ नहीं चलेगी, तो मार देगा। पुलिस ने बेटी के फोन के बारे में पूछा, तो जवाब दिया बेटी ने तोड़ दिया और तालाब में फेंक दिया। एसपी ने मोबाइल व अन्य साक्ष्य तलाशने के लिए तालाब को खाली कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
auraiya murder case - फोटो : अमर उजाला
22 को तहरीर 23 को रिपोर्ट, उठे सवाल
परिजनों का कहना है कि 22 जुलाई की शाम बेटी गायब हो गई थी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस यदि सक्रियता से जांच पड़ताल करती तो शायद यह घटना न होती। कोतवाल मुकेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें