फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weight Loss Challenge : वजन घटाने का लें चैलेंज, इन तीन योगासनों से आसानी से चर्बी हो सकती है कम

Fri, 18 Oct 2024 09:45 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज ही अपना वजन नापें और यहां बताए जा रहे इन तीन योगासनों का  नियमित रूप से एक महीने तक अभ्यास करें। परिणाम आपको स्वत: ही दिखेगा। हालांकि योग के साथ स्वस्थ जीवनशैली और पौष्टिक खानपान पर भी ध्यान दें।
 
विज्ञापन
1 of 5
वजन कम करने के लिए योग - फोटो : istock
Weight Loss Challenge Yoga Poses: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सही तरीके से खाना-पीना और स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखना बहुत मुश्किल हो गया है। इस कारण वजन बढ़ने और सेहत से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ गई हैं। वजन घटाने के लिए लोग अलग-अलग तरीकों का सहारा लेते हैं, लेकिन योग का एक स्थायी समाधान है जो स्वास्थ्य और वजन नियंत्रण में मदद कर सकता है। योग के माध्यम से न केवल वजन घटाया जा सकता है, बल्कि शारीरिक और मानसिक संतुलन भी प्राप्त किया जा सकता है। इस लेख में तीन योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जो वजन घटाने में मददगार साबित हो सकते हैं। 

आज ही अपना वजन नापें और यहां बताए जा रहे इन तीन योगासनों का  नियमित रूप से एक महीने तक अभ्यास करें। परिणाम आपको स्वत: ही दिखेगा। हालांकि योग के साथ स्वस्थ जीवनशैली और पौष्टिक खानपान पर भी ध्यान दें।
 
विज्ञापन

2 of 5
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala
भुजंगासन (Cobra Pose)

इस आसन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेटकर हाथों को शरीर की सीध में रखते हुए पैरों को फैलाएं। अब सांस छोड़ते हुए पीठ और शरीर के ऊपरी हिस्से को पूरी ताकत के साथ उठाएं। इस स्थिति में 15-30 सेकेंड रहें और फिर धीरे धीरे पीठ को नीचे ले जाएं। 

लाभ
  • भुजंगासन पेट की चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है।
  • कमर और पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
विज्ञापन

3 of 5
पश्चिमोत्तानासन योग - फोटो : amar ujala
पश्चिमोत्तानासन (Seated Forward Bend)

पश्चिमोत्तानासन के अभ्यास के लिए आसन पर सीधे बैठें। पैरों को बढ़ाएं और  पीठ  को सीधा रखें। हाथों को सीधा ऊपर ले जाते हुए नीचे की ओर झुकें। धीरे-धीरे सिर को पैरों की ओर लाएं और पूरी स्थिति में 15-30 सेकंड तक रहें।

लाभ
  • पश्चिमोत्तानासन पेट की चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है।
  • पीठ, कमर, और पांव की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

4 of 5
सूर्य नमस्कार - फोटो : Amar Ujala
सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar)

सूर्य नमस्कार में नौ अभ्यास होते हैं जो अलग-अलग आसनों से मिलकर बनते हैं। इसे प्रतिदिन सुबह करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। सूर्य नमस्कार शरीर को एक्सरसाइज की तरह फिट और एक्टिव रखता है, जिससे की समग्र वजन घटाने में मदद मिलती है।

लाभ 

सूर्य नमस्कार सभी शरीर के हिस्सों को एक्सरसाइज करने में मदद करता है, जिससे संतुलित रूप से वजन घटाने में सहायक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तानासन - फोटो : istock
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें