घर में हम लोग रोजाना ऐसे काम करते है जिन्हें करते समय ज्यादा झुकना पड़ता है जिसमें रीढ़ की हड्डी अहम भूमिका निभाती है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि इन कामों को करते समय लोग अपनी रीढ़ की हड्डी का सही तरीके से ध्यान नहीं रखते जो कि उनके लिए बड़ी मुसीबत खड़ा कर सकता है।
तो अगर आप भी घर पर कुछ काम ऐसी ही कर रहे हैं तो इन चीजों को ध्यान में रखें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
फिटनेस
बर्तन धोने की पोजीशन का रखें ध्यान
बर्तन को धोते समय आमतौर पर लोग आगे की ओर थोड़ा झुक जाते हैं। जिस वजह से रीढ़ की हड्डी की वक्षीय खंड की अंत:स्त्रावी डिस्क बाहर निकलती हैं। इस वजह से कंधे के ब्लेड के बीच में दर्द होने लगता है। ऐसा होने पर बर्तन को धोते समय घुटने के नीचे स्टूल रखें, ये दवाब कम करने में सहायता करेगा।
पढ़ें- अब ऑफिस में बैठ कर कम होगा वजन, खाएं ये खास फूड
विज्ञापन
3 of 6
f
- फोटो : getty images
ब्रश करना
आमतौर पर ब्रश खड़े होकर ही लोग करते हैं। ब्रश करते समय आपके शरीर के जिस हिस्से पर सबसे ज्यादा दवाब पड़ता है वो रीढ़ की हड्डी होती है। इसलिए ब्रश करते समय किसी चीज का सहारा जरूर ले लें।
4 of 6
डेमो पिक
सामान को दोनों हाथों से बराबर मात्रा में ही पकड़े
अक्सर ऐसा देखा गया है कि लोग सामान से भरे भारी बैग को एक तरफ की टांगते हैं या फिर पकड़े रहते हैं। ऐसा करना गलत है। बैग को दोनों हाथों से बराबर मात्रा में उठाए ऐसा करने पर रीढ़ की हड्डी को नुकसान नहीं पहुंचेगा।
विज्ञापन
5 of 6
योग और स्वास्थ्य
खड़े होकर ही करें फर्श की सफाई
फर्श की सफाई लोग काफी देर तक बैठकर करते हैं जिस वजह से रीढ़ की हड्डी पर दवाब पड़ता है। ऐसे में मॉप का इस्तेमाल करना अच्छा रहेगा।
एक हाथ से न उठाएं बैगपैक
अक्सर ऐसा देखा गया है कि लोग जल्दबाजी में सामान से भरे बैगपैक को एक ही हाथ से उठा लेते है जो रीढ़ की हड्डी को नुकसान पहुंचा सकता है। बैगपैक में दो पट्टियां इसलिए लगी होती हैं ताकि पीठ पर भार दोनों तरफ सामान रूप से पड़े। इसलिए बैगपैक को हमेशा दोनों हाथों से उठाएं।