फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है ये तीन आसन, गैस से लेकर कब्ज को करेंगे दूर

Wed, 25 Sep 2019 08:40 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
yoga - फोटो : pixa
योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। अगर हम रोज़ाना 10 मिनट तक योग करते हैं तो इससे हमारे शरीर के सारे विकार दूर हो जाते हैं। योग करने से शरीर में ताज़गी आने लगती है। योग से मस्तिषक भी मजबूत होता है। इसलिए रोजाना योग करना शरीर के लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसे आसन जिनको करने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई बीमारियों भी दूर होती हैं।


 
विज्ञापन

2 of 4
आसन - फोटो : social media
सुप्त मत्स्येन्द्रासन 
सुप्त मत्स्येन्द्रासन योग को करना बेहद ही आसान है। यह आसन कोई भी व्यक्ति कर सकता है। इस आसन को करने से हड्डियां, मांसपेशिया और पांचन तंत्र मजबूत होता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद अपने दोनों हाथों को कंधे की सीध में फैला लें। अब अपने दाएं पैर को ऊपर की ओर मोड़े और अपने बाएं पैर पर रख लें।

अब सांस छोड़े और अपने नितंब को उठाते हुए अपनी पीठ को बाएं ओर मोड़ लें और दाएं घुटने को नीचे की ओर रखें। ध्यान रहें कि ऐसा करते वक्त आपके दोनों हाथ जमीन पर होने चाहिए। यह आवश्यक है कि आपका दायां घुटना बाएं ओर जमीन पर टिका होना चाहिए। अब अपने सर को दाएं तरफ घुमा लें। इस मुद्रा में आप 30-60 सेंकड तक रह सकते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
आसन - फोटो : social media
पवनमुक्तासन 
पवनमुक्तासन करना बेहद ही आसान है। इस आसन को करने से गैस और कब्ज की बीमारी दूर होती है। यही नहीं इसके अतिरिक्त पवनमुक्तासन पीठ और नितंब से जुड़े दर्द को भी कम करने में सहायक है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं और अपने हाथों को शरीर के बगल में सीधा कर लें। अब गहरी सांस लें और सांस छोड़ते हुए अपने दाएं घुटने को अपनी छाती के पास लें जाएं। अब अपने घुटनों को हाथ से पकड़कर अपने पेट पर दबाएं।

अब दोबारा सांस लें और छोड़ते हुए सर और छाती को जमीन से ऊपर उठाएं। अब अपने ठोड़ी को अपने दाएं घुटने से लगा लीजिए। इस आसन को करते वक्त इस बात का ध्यान दें कि सांस छोड़ते वक्त आपके घुटनों की पकड़ ढ़ीली नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन

4 of 4
आसन - फोटो : social media
वक्रासन 
वक्रासन हार्निया की बीमारी में बेहद लाभदायक होता है। इसके अतिरिक्त यह आसन यकृत और तिल्ली को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर बैठ जाएं और अपने हाथों को बगल में रख लें। इस आसन को करते वक्त कमर एकदम सीधी और निगाह सामने की तरफ होनी चाहिए।

अब अपने दाएं पैर को घुटने  की तरफ मोड़ लें और अपने बाएं पैर के घुटने की सीध में रख दें। इसके बाद अपने दाएं हाथ को पीछे की ओर लेकर जाएं , यह मेरुदंड के समांतर होना चाहिए। आप इस स्थिती में कुछ देर रहने के बाद अपने बाएं पैर को मोड़कर इस आसन को करें। अब आप अपने बाएं हाथ को दाएं पैर के ऊपर से ले जाकर जमीन पर रखें। अब अपनी गर्दन को पीछे ले जाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें